फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three hundred crores business disturb

3 अरब का कारोबार हुआ प्रभावित

Thu, 04 Dec 2014 02:05 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Thu, 04 Dec 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
three hundred crores business disturb
वाराणसी। वेतन में 11 प्रतिशत वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार को बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। जिससे लगभग 15 हजार चेकों का भुगतान रुक गया। शादियों के सीजन में बैंक से रुपये निकालने के लिए दूर-दराज से आने वाले खास तौर पर परेशान दिखे।
विज्ञापन

वहीं शहर के कई एटीएम खाली होने से नगर वासियों के भी कई जरूरी कामों पर ब्रेक लग गया। बैंकों की हड़ताल की वजह से जिले में लगभग तीन अरब रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

वहीं हड़ताल कर रहे विभिन्न बैंकों के कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया।  
बैंक कर्मियों के वेतन में व्याप्त विसंगति को दूर करने की मांग लेकर यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने बैंक कर्मियों से हड़ताल का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके समर्थन में बुधवार को स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी ने कार्य बहिष्कार किया। कर्मियों ने बैकों के मंडलीय कार्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकार से वेतन विसंगति दूर करने की मांग की।
 हड़ताल के एक दिन पहले मंगलवार को बैंक कर्मियों ने आईएमए बिल्डिंग लहुराबीर के समक्ष विरोध प्रदर्शन भी किया था। कचहरी स्थित स्टेट बैंक कार्यालय पर सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के संयोजक संजय कुमार शर्मा और अध्यक्ष आरबी चौबे ने कहा कि सरकार को वेतन विसंगति दूर कर यूनियन की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
संयोजक ने बताया कि राष्ट्रीयकृत बैंकों की करीब 300 शाखाओं के साथ ही कुछ प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में भी तालाबंदी रही।
हड़ताल के कारण पूरे जिले में करीब तीन अरब का कारोबार प्रभावित हुआ। हड़ताल पूरे देश को चार जोन में बांट कर की जा रही है। इसके तहत ही बुधवार को वाराणसी में हड़ताल थी।
गुरुवार से सभी बैंकों में कामकाज शुरू हो जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजू राय, विजय कुमार, पीके घोष, राघवेंद्र चतुर्वेदी, केके मुरारका, हर्षा सिंह, इमरान अली सहित कई लोग मौजूद रहे। वाराणसी डिवीजन ईश्योरेंस इंपलाईज एसोसिएशन ने भी हड़ताल का समर्थन किया।

000
प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर दिया ज्ञापन
वाराणसी। सेंट्रल बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के भेलूपुर कार्यालय से प्रधानमंत्री के रविंद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय तक जुलूस निकाला गया।
इस दौरान एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव अमरनाथ यादव के  नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

000000
एटीएम हुए खाली
वाराणसी। बैंकों की हड़ताल का असर एटीएम पर भी देखने को मिला। बुधवार को भोजूबीर, अर्दली बाजार, लंका, पहडि़या आदि जगहों पर अलग-अलग बैंकों की एटीएम खाली हो गई।
इस वजह से पैसा लेने के लिए पहुंचे लोगों को खाली हाथ वापस होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed