फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three formulas of success hard work, constant practice and determined

सफलता के तीन सूत्र कड़ी मेहनत, सतत अभ्यास और दृढ इच्छाशक्ति

Mon, 11 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Mon, 11 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three formulas of success hard work, constant practice and determined
सोनी चौरसिया
कड़ी मेहनत, सतत अभ्यास  और दृढ इच्छाशक्ति...। ये तीन शब्द सोनी की सफलता के सूत्रधार बने। रोज गंगा पार होने का जतन विश्व रिकार्ड बनाने में सोनी के लिए वरदान साबित हुआ। वह छह महीने से प्रतिदिन आठ किलोमीटर नंग पांव रेत पर दौड़ने के साथ ही गंगा आर-पार होती थी। इससे उसने अपने पैरों को लंबे समय तक खड़ा रखने के लिए तैयार कर लिया था। यह खुलासा सोनी ने रविवार को अमर उजाला से बातचीत में किया।
विज्ञापन


केरल के त्रिचूर की हेमलता कमंडलु के 123 घंटा 20 मिनट के विश्व रिकार्ड की चुनौती का सामना करने के लिए सोनी ने जबरदस्त रियाज किया था। चंदन शहीद मजार पर चादर चढ़ाने पहुंची सोनी ने अपनी तैयारी से जुड़े दिलचस्प पहलुओं को बेबाकी से साझा किया। उसने बताया कि आर्य महिला पीजी कॉलेज में 17 नवंबर 2015 को 87 घंटे 18 मिनट नृत्य करने के बाद दोबारा खड़ा होने की हिम्मत न जुटा पाने के पीछे पर्याप्त रियाज की कमी ही मूल वजह थी।
विज्ञापन


इससे मैंने सीख लेकर दोबारा खुद को फिट रखने के लिए दो बड़े प्रयोग किए। इसके लिए चार बजे भोर में ही उठकर अपने भाई पवन चौरसिया के साथ पंचगंगा घाट से नाव से उस पार जाती थी। इसके बाद मणिकर्णिका से रामनगर पीपा पुल तक नंगे पांव गंगा की रेत पर दौड़ती थी। आठ किमी रेत पर दौड़ लगाने के बाद वह तैर कर गंगा पार होती थी। यह सिलसिला माउंट लिट्रा स्कूल में मंच पर पहुंचने के दिन तक चला। इससे लंबे समय तक टिक कर नृत्य करने की अचूक ताकत मिली। सोनी कहती है कि मांसपेशियों का खिंचाव कम होते ही वह फिर गंगा पार होने के साथ ही रेत पर दौड़ लगाना शुरू कर देगी, ताकि यह दृढ़ता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed