फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three drunk friends clashed with each other one died two injured

Varanasi News: नशे में धुत तीन दोस्त आपस में भिड़े, एक की मौत, परिजनों ने पुलिस को बुलाया, फिर

Sat, 25 May 2024 08:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 May 2024 08:05 PM IST
सार

Varanasi News: सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृत हो चुके युवक का शव घर लेकर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
Three drunk friends clashed with each other one died two injured
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवादा निवासी मंगल राजभर (20) की शराब पीने के बाद साथी से ही हुई मार-पीट में मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, नेवादा निवासी मंगल राजभर पुत्र स्वर्गीय काशी राजभर, शालू राजभर (22) पुत्र मैनेजर राजभर व बाबू राजभर पुत्र शोभा की आपस में दोस्ती रही।
विज्ञापन


शनिवार को तीनों लग पूर्वाह्न 11 बजे घर से एक साथ निकल कर गौराकलां बाजार पहुंचे। तीनों ने यहां छक कर शराब पी। इसी बीच किसी बात को लेकर मंगल व शालू में बाद विवाद होने लगा। थोड़ी ही देर में दोनों में मारपीट शुरू हो गई। साथ में रहा तीसरा साथी दोनों को छुड़ाने का प्रयास कर रहा था लेकिन वह पूरी तरह कामयाब नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच नेवादा निवासी बुद्धू भी मौके पर पहुंच गया और मार-पीट कर रहे दोनों को पकड़ कर अलग कर दिया। तब तक मंगल को काफी चोट लग चुकी थी। वहां उपस्थित अन्य लोगों के सहयोग से घायल को बगल में एक दुकान के पास ले जाया गया और उसके घर सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में मृतक की माता व छोटा भाई मौके पर पहुंच गए। तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव परिजन उठा कर घर ले गए और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में थाना प्रभारी विद्याशंकर शुक्ला, चौकी प्रभारी चिरईगांव पंकज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले कर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed