{"_id":"58e696254f1c1b4c3e5b8320","slug":"three-doctor-found-absent-while-dm-visit-government-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में तीन डॉक्टर गैरहाजिर मिले, संबंधितों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में तीन डॉक्टर गैरहाजिर मिले, संबंधितों में मचा हड़कंप
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को सुबह 9:30 बजे राबर्ट्सगंज नगर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी में डॉक्टर नदारत मिले और तीन डॉक्टर गैरहाजिर पाए गए। उन्होंने डॉक्टर सूबेदार प्रसाद को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई के बाद संबंधितों में हड़कंप मच गया।
डीएम ने करीब 9:20 बजे सीएमओ कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया और साफ-सफाई के प्रति असंतोष व्यक्त किया। सीएमओ कार्यालय के सामने दो सरकारी डॉक्टरों के प्रदर्शन बोर्ड को देखा, जिसमें डॉ. एपी वर्मा एवं डॉ. आरबी गौतम ने नेम प्लेट पर बाकायदे पब्लिक से मिलने का समय शाम चार बजे उल्लिखित किया था, जिससे जाहिर हो रहा था कि सरकारी डॉक्टर प्राईवेट प्रैक्टिस करते हैं।
डीएम ने सीएमओ को तलब किया और पुराने सीएमओ कार्यालय परिसर का जायजा लेते हुए 9:30 बजे अर्बन हेल्थ सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचें। निरीक्षण के दौरान 9:30 बजे ओपीडी में कोई भी डॉक्टर नहीं पाया, जबकि दो डॉक्टरों की तैनाती है।
विज्ञापन
जैसे ही लापरवाह स्वास्थ्य कार्मिकों को निरीक्षण की खबर मिली, वैसे ही दौड़े-दौड़े मौके पर डॉक्टर भी पहुंचें और बहानेबाजी करते हुए प्रसव केंद्र की ड्यूटी बताई, जबकि ड्यूटी शेड्यूल नहीं पाया गया।
डीएम ने मौके पर पहुंची महिला डॉक्टर को समय से ड्यूटी करने के लिए सचेत किया और दूसरे डॉ. सूबेदार प्रसाद का संतोष जनक जवाब न मिलने पर सीएमओ को फटकार लगाते हुए तत्काल डॉ. सूबेदार प्रसाद को मूल तैनाती के स्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परासी के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स चंद्रकला सिंह, एलटी राहुल सिंह, फर्मासिस्ट वैशाली मौर्या को गैर हाजिर पाया।
ओपीडी रजिस्टर, दवा वितरण रजिस्टर, स्टोर में रखी हुई दवाओं का निरीक्षण, ओपीडी से वितरण रजिस्टर का मिलान, पैथोलाजी रजिस्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर नमिता होरो और जैबून निशा की ड्यूटी पल्स पोलियो में बताए जाने पर मोबाइल से सत्यापन पाया और संतोष जनक जवाब न मिलने पर सीएमओ को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।