फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three died in tipper bike collision in dala sonbhadra

सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा, टिपर की चपेट में आने से तीन की मौत

Sat, 09 Nov 2019 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 09 Nov 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
three died in tipper bike collision in dala sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में टिपर और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जिले के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला-ओबरा मार्ग पर शनिवार को दोपहर लगभग ढाई बजे टिपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

डाला-ओबरा मार्ग पर ओबरा से तीन लड़के एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर डाला की ओर आ रहे थे। रास्ते में कोठा टोला में मार्ग पर टिपर बैक हो रहा था, जिससे मोटरसाइकिल जा टकराई।

विज्ञापन

इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गुरूनानक(16) पुत्र रामसजन, प्रिंस केसरी(15) पुत्र छोटेलाल केसरी और पंकज(16) पुत्र अज्ञात की मौत हो गई। तीनों बिल्ली मार्कुंडी ग्राम के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed