फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three death by corona in Varanasi, 361 infected in three mandals of Purvanchal

वाराणसी में कोरोना से तीन की मौत, पूर्वांचल के तीनों मंडलों में 361 संक्रमित मिले

Sun, 27 Sep 2020 11:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 27 Sep 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three death by corona in Varanasi, 361 infected in three mandals of Purvanchal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी को छोड़कर आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कुछ कमी आई है। तीनों मंडलों में रविवार को कोरोना के 361 मरीज मिले, जबकि वाराणसी में तीन संक्रमितों की जान चली गई।  

विज्ञापन


तमाम प्रयास के बाद भी वाराणसी में कोरोना संक्रमण थामने में सफलता नहीं मिल पा रही है। रविवार को जिले में 178 नए मरीज मिले और तीन ने दम तोड़ दिया। सोनभद्र में 50, बलिया में 28, मऊ में 26, मिर्जापुर में 22 मरीज मिले। गाजीपुर में स्वास्थ्य कर्मी समेत 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आजमगढ़ में 15 और जौनपुर में 12 मरीज मिले। भदोही में जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत कोरोना के 11 नए मरीज सामने आए।  

विज्ञापन

वाराणसी में यहां मिले कोरोना मरीज

नाथूपुर,चित्तूपुर, मेडविन हॉस्पिटल मैदागिन, पांडेयपुर, मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में दो, चेतगंज, दारानगर, सिकरौल, होमी भाभा कैंसर अस्पताल बलुआघाट,  रामनगर पीएसी, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर, तारानगर, रामनगर, 39 जीटीसी में दो जवान, भट्टी  में 2 साल की बच्ची और 4 साल के बच्चे के साथ ही एक महिला और एक पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ककरमत्ता, भूलन पुर, सथवा  सारनाथ में 3 महिला और चार पुरुष भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा डॉक्टर्स कॉलोनी टकटकपुर,  हैदराबाद कॉलोनी बीएचयू, महामना पुरी कॉलोनी, लंका, गोपाल विहार कॉलोनी, डब्ल्यूएचओ आफिस दुर्गाकुंड, दनियालपुर,  जजेस कॉलोनी बजरडीहा में 5 साल की बच्ची और एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। न्यू कॉलोनी ककरमत्ता,चौक, माधोपुर सिगरा, खजुरी पांडेयपुर में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed