फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three days after Diwali, the night temperature was 6.4 degrees above normal.

Varanasi Weather: दीपावली के तीन दिन बाद रात का तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री ऊपर, इस हफ्ते रहेगा यही हाल

Fri, 24 Oct 2025 01:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 24 Oct 2025 01:27 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में दीपावली के बाद भी गर्मी का आलम है। तीखी धूप से दोपहर में तपन है, तो शाम में हल्की सिहरन महसूस हो रही है। माैसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह सप्ताह ऐसे ही बितेगा।

विज्ञापन
Three days after Diwali, the night temperature was 6.4 degrees above normal.
वाराणसी में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के तीसरे दिन शहर का न्यूनतम पारा सामान्य से 6.4 डिग्री ऊपर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिवाली के बाद पहली बार बनारस में रात का तापमान इतना ज्यादा रहा। इससे अगली सुबह भी गर्मी और उमस महसूस हुई। वहीं अधिकतम पारा भी सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह बनारस में ऐसा ही गर्म मौसम रहने वाला है। 

विज्ञापन


लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण 28 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने बताया कि दक्षिणी अंडमान सागर के आस-पास मध्य क्षोभमंडल तक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 24 अक्तूबर को दक्षिणी-पूर्वी और संलग्न पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर निम्नदाब क्षेत्र बनेगा। इसके पश्चिम और उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए 29 अक्टूबर को वाराणसी समेत प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं वर्षा की स्थितियां बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक्यूआई 71 अंक नीचे ग्रीन जोन में दो इलाके
दिवाली के तीसरे दिन बनारस की हवा का एक्यूआई 71 अंक तक नीचे आ गया। दो इलाके यलो जोन से ग्रीन जोन में आए। वहीं दिवाली पर सबसे प्रदूषित हवा वाला इलाका बीएचयू की हवा शहर में सबसे साफ है। बृहस्पतिवार को शहर का एक्यूआई 105 अंक रहा। एक्यूआई 124 के साथ सबसे प्रदूषित इलाका अर्दली बाजार, दूसरे पर 110 एक्यूआई के साथ मलदहिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed