फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three crocodiles found well Panic village Forest Department team arrives captured after rescue operation

कुएं में मिले तीन मगरमच्छ: गांव में हड़कंप, वन विभाग की टीम पहुंची; एक घंटे की रेस्क्यू के बाद पकड़ाए

Fri, 18 Sep 2026 08:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 18 Sep 2026 08:48 PM IST
सार

राजगढ़ के विशुनपुर गांव में शुक्रवार को कुएं में एक साथ तीन मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। जाल की मदद से तीनों मगरमच्छों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेंजर ने बताया कि इन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नदी में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Three crocodiles found well Panic village Forest Department team arrives captured after rescue operation
कुएं में मिले तीन मगरमच्छ। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजगढ़ क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शुक्रवार को कुएं में एक साथ तीन मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुएं में मगरमच्छ होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों में इस बात को लेकर भी डर बना रहा कि कहीं मगरमच्छ कुएं से बाहर निकलकर आबादी की ओर न पहुंच जाएं। हालांकि, गनीमत रही कि इस दौरान किसी ग्रामीण पर मगरमच्छों ने हमला नहीं किया।

विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार को कुछ लोगों की नजर कुएं के अंदर मौजूद मगरमच्छों पर पड़ी। पास जाकर देखने पर एक साथ तीन मगरमच्छ दिखाई दिए। इसके बाद गांव में इसकी जानकारी तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में कुएं के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कुएं के आसपास आवाजाही रोक दी और वन विभाग को सूचना देने की पहल की।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि नहर के रास्ते मगरमच्छ कुएं तक पहुंचे होंगे। उनका कहना था कि आसपास जलस्रोत होने के कारण मगरमच्छों के कुएं में पहुंचने की संभावना है। तीन मगरमच्छ एक साथ मिलने से ग्रामीणों में काफी देर तक भय का माहौल बना रहा। लोगों को चिंता थी कि यदि मगरमच्छ किसी तरह कुएं से बाहर निकल आए तो आबादी में पहुंचकर परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

ग्राम प्रधान सूरज सोनकर ने घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पहले कुएं के आसपास मौजूद ग्रामीणों को दूर किया और सुरक्षा के इंतजाम किए। इसके बाद मगरमच्छों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने जाल की मदद से कड़ी मशक्कत की। टीम ने तीनों मगरमच्छों को एक-एक कर जाल में फंसाया और सावधानीपूर्वक कुएं से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान को देखते रहे। तीनों मगरमच्छों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

रेंजर डीएस नेगी ने बताया कि तीनों मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें नदी में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से जलस्रोतों और आसपास के क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed