फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three couples were solemnized amidst Vedic chanting, and their wedding was scheduled for March 8

Varanasi News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तीन जोड़ों का हुआ सामूहिक छेका, 8 मार्च को विवाह

Mon, 26 Jan 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three couples were solemnized amidst Vedic chanting, and their wedding was scheduled for March 8
स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की ओर से रविवार को सिगरा स्थित चंद्रिका नगर के एक लॉन में सामूहिक विवाह के लिए पंजीकृत पांच जोड़ों में से तीन जोड़ों का सामूहिक छेका की रस्म निभाई गई। कार्यक्रम का विधान कर्मकांडी भूदेव आदित्य पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरा कराया गया।
विज्ञापन


छेका समारोह के दौरान हुकुलगंज की मंशा (पुत्री स्व. राजेश वर्मा) की सगाई रामलखन (पुत्र स्व. हरि प्रसाद) से हुई। वहीं, बस्ती की चंचल सोनी (पुत्री स्व. खुशीराम) की सगाई लवकुश सोनी (पुत्र रामनिहोर) के साथ संपन्न हुई। इसके अतिरिक्त, पड़ाव निवासी आकाश वर्मा (पुत्र महेंद्र सेठ) का छेका जालंधर की कन्या के साथ संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष किशोर सेठ ने बताया कि इन सभी का आगामी आठ मार्च को सामूहिक विवाह कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संस्थापक इंजीनियर योगेंद्र कुमार, राष्ट्रीय संयोजक रवि सर्राफ और ज्योति सोनी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किशोर सेठ ने की, जबकि दयाशंकर सेठ ने अतिथियों का अभिनंदन किया। संचालन कमल कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed