फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three children scorching firecrackers powder in jaunpur

लापरवाहीः पटाखों का बारूद जलाने में तीन बच्चे झुलसे, अस्पताल में खुले चबूतरे पर किया इलाज 

Thu, 03 May 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 03 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three children scorching firecrackers powder in jaunpur
बच्चों का खुले में हो रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर में अधजले पटाखों का बारूद निकाल कर जलाने के चक्कर में तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। बच्चों को जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां लापरवाही देखने को मिली। बच्चों का खुले में चबूतरे पर इलाज किया गया।
विज्ञापन


जिले के मुंगरडीह गांव निवासी भाई लाल पटेल के घर मंगलवार को बारात आई थी। इस दौरान आतिशबाजी हुई थी। बुधवार को बारात जाने के बाद गांव निवासी सियाराम पटेल के पुत्र विवेक पटेल (13), आयुष पटेल (12) और लालचंद्र के पुत्र आशीष पटेल (15) ने आतिशबाजी में जले और अधजले पटाखे जुटा लिए थे।
विज्ञापन


दोपहर में वे पटाखे लेकर छत पर गए और उसमें से बारूद निकाल कर आग लगा दी। अचानक बारूद जलने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों के हाथ और चेहरा जल गया। उनकी चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो देखा तीनों छटपटा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई। खुले में इलाज करने से बच्चों को इफेंक्शन होने का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed