{"_id":"5c4da8edbdec22739402a313","slug":"three-candidates-caught-in-up-constable-exam-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः सिपाही भर्ती परीक्षा में हिरासत में लिए गए तीन अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः सिपाही भर्ती परीक्षा में हिरासत में लिए गए तीन अभ्यर्थी
Mon, 28 Jan 2019 10:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार और सोमवार को कराई जा रही है जिसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए है। लेकिन 'तू डाल-डाल, मैं पात-पात' की कहावत यहां पर चरितार्थ होती नजर आ रही है। वाराणसी जिले में मुन्ना भाई का दबदबा रहा। जिसमें तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
वाराणसी जिले के 53 केंद्रों पर आयोजित यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में रविवार को रोहनिया क्षेत्र स्थित पीजी कॉलेज में मऊ जिला निवासी अभ्यर्थी के स्थान पर एक मुन्ना भाई परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।
कक्ष निरीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस मुन्ना भाई, अभ्यर्थी और बिचौलिये को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस संबंध में जानकारी देने से पुलिस अधिकारियों ने इंकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में मामला स्पष्ट होने पर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि जिले के 53 केंद्रों में उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन आज दो शिफ्ट में हुआ। परीक्षा में आज 39800 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। दो शिफ्टों में इस परीक्षा का आयोजन सोमवार को भी होगा।
परीक्षा के मद्देनजर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने जिले भर के 13 केंद्रों का निरीक्षण भी किया। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी प्रोटोकॉल सुखराम भारती के अनुसार सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल के केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे।