{"_id":"67d294fdffa1eead6903c1c1","slug":"three-bike-riders-injured-after-being-hit-by-a-roadways-bus-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : रोडवेज बस की चपेट मे आने से बाइक सवार तीन युवक घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : रोडवेज बस की चपेट मे आने से बाइक सवार तीन युवक घायल, दो की हालत गंभीर
Thu, 13 Mar 2025 01:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:49 PM IST
सार
बाबा का दर्शन करके जा रहे तीन युवक रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों युवक मध्यप्रदेश के रीवां के रहने वाले बताए जा रहे हैं
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रीवा मध्य प्रदेश निवासी सुधांशु त्रिपाठी 20 राहुल गौतम 19 शिवम् शुक्ला 20 तीनो बुलेट बाइक से काशी विश्वनाथ का दर्शन करने आये थे। दर्शन करने के बाद घर जाते समय नरउर मे मोहनसराय से बनारस की तरफ जा रही रोडवेज बस ने गलत दिशा से जा रहे बुलेट बाइक सवार से भिड़ंत हो गयी बाइक बस कि अगली पहिया मे घुस गयी।
विज्ञापन
बाइक सवार तीनो युवक घायल हो गये जिसमे सुधांशु त्रिपाठी व राहुल गौतम गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने बस का शीशा तोड दिया मौके पर पहुंचे एसीपी संजीव शर्मा व चौकी प्रभारी मोहनसराय सूफियान खान ने घायलो को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहा पर ईलाज चल रहा है। हेलमेट न लगाने से गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
सुधांशु त्रिपाठी बीएससी का छात्र है बस चालक मौके से भाग निकला पुलिस ने बस को कब्जे मे लिया।