{"_id":"5cc82f81bdec22076759d95d","slug":"three-arrested-with-illegal-arm-factory-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन दर्जन असलहे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन दर्जन असलहे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 30 Apr 2019 04:50 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 30 Apr 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
अवैध असलहे के साथ पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की इस छापेमारी में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने तीन दर्जन निर्मित और अर्धनिर्मित असलहे भी बरामद किया है।
विज्ञापन
आज़मगढ़ के सिधारी थाना पुलिस ने क्षेत्र के मोजरापुर गांव में सोमवार की रात छापेमारी कर अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने लगभग तीन दर्जन निर्मित और अर्धनिर्मित असलहे बरामद किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही असलहा बनाने का उपकरण भी मौके से बरामद किए है। पुलिस ने तीन असलहा बनाने वाले युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो अन्य आरोपी मौके से भाग निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने बिंजू यादव पुत्र रूपा यादव, जयप्रकाश पुत्र महात्म सिंह और अश्वनी राम पुत्र राम नरायण को गिरफ्तार किया है। वहीं राजेंद्र पुत्र फेकू निवासी हाजीपुर थाना मुबारकपुर और हीरा पुत्र सदाफल निवासी मोजरापुर थाना सिधारी मौके से भाग निकलने में सफल रहे।