फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three arrested, including BHU student selling Remdesivir injections at arbitrary price in Varanasi

बीएचयू: छात्र ने 20 हजार में बेचे रेमडेसिविर के इंजेक्शन, कालाबाजारी पर देने लगा यह सफाई

Wed, 28 Apr 2021 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Apr 2021 09:45 AM IST
सार

वाराणसी में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते हुए संक्रमण के बीच भी कुछ लोग जीवनरक्षक दवाओं को मननाने दाम पर बेच कर पैसा कमाने पर आमादा हैं। ऐसे ही दो अलग-अलग मामलों में बीएचयू के एक छात्र सहित तीन युवकों को क्राइम ब्रांच और भेलूपुर थाने की पुलिस ने मनमाने दाम पर तीन रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Three arrested, including BHU student selling Remdesivir injections at arbitrary price in Varanasi
Remdesivir injections - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते हुए संक्रमण के बीच भी कुछ लोग जीवनरक्षक दवाओं को मननाने दाम पर बेच कर पैसा कमाने पर आमादा हैं। ऐसे ही दो अलग-अलग मामलों में बीएचयू के एक छात्र सहित तीन युवकों को क्राइम ब्रांच और भेलूपुर थाने की पुलिस ने मनमाने दाम पर तीन रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को चेतगंज थाने और एक आरोपी को भेलूपुर थाने की पुलिस अदालत में पेश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


भेलूपुर थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा को सूचना मिली थी कि एक युवक ककरमत्ता स्थित एक अस्पताल के सामने रेमडेसिविर इंजेक्शन मनमाना दाम पर बेचने की बात कर रहा है। सूचना के आधार पर भेलूपुर इंस्पेक्टर ने महमूरगंज चौकी इंचार्ज अनुज तिवारी के साथ घेरेबंदी कर उस युवक को एक रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने खुद को दाउदपुर गंगापुर निवासी सुनील कुमार पटेल बताया। 
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि वह काफी पहले छह रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदा था। पांच इंजेक्शन वह बेच चुका है और छठे को 20 हजार रुपये में बेचने के लिए आया था, लेकिन उससे पहले ही पकड़ा गया। सुनील ने बताया कि वह बीएचयू के सोशल साइंस फैकल्टी का बीए का छात्र है और ऑनलाइन क्लास करने के लिए पैसों की जरूरत की वजह से इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय को सूचना मिली कि लहुराबीर क्षेत्र में दो युवक 18-18 हजार रुपये में दो रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच रहे हैं। इस सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच प्रभारी दोनों युवकों से बतौर ग्राहक संपर्क किए और अपनी टीम के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र मौर्य के साथ घेरेबंदी कर दोनों को पकड़ लिए। 

गिरफ्त में आए जगतगंज निवासी मनु ने बताया कि उसका दोस्त कौशिक मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के सामने की कॉलोनी में रहता है। कौशिक ने उससे कहा था कि उसके परिवार में कोरोना पॉजिटिव हुए लोगों के लिए जरूरत पड़ने पर दोनों इंजेक्शन मंगवाए गए थे। अब जरूरत नहीं रही तो इन्हें बेच कर हम लोग कुछ मुनाफा कमा लें। इसी वजह से दोनों दो इंजेक्शन बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले पकड़े गए।

क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी जीवनरक्षक दवाओं या ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी की सही व सटीक जानकारी हो तो वह निःसंकोच पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रख कर पुलिस प्रभावी तरीके से कार्रवाई करेगी। बस यह ध्यान रखना होगा कि सूचना गलत न हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed