फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three arms of Mukhtar's elder brother seized

मुख्तार के बड़े भाई के तीन असलहे जब्त, पुलिस ने डीबीबीएल गन, राइफल और रिवाल्वर तथा कारतूस किए जब्त

Wed, 24 Jun 2020 11:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 24 Jun 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three arms of Mukhtar's elder brother seized
कागजी कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले की मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस बुधवार को मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई एवं पूर्व विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी के यूसुफपुर स्थित आवास पर पहुंची। उनके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने संबंधी जिलाधिकारी के आदेश की मूल कॉपी उन्हें प्राप्त कराने के बाद लाइसेंस पर जारी असलहों को जब्त कर लिया।

विज्ञापन


मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के समर्थकों एवं उनके परिवारीजनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की पिछले कई दिनों से कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में बुधवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूर्व विधायक के आवास फाटक में जाकर पूर्व विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी को उनके तीन शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की मूल कॉपी रिसीव कराई एवं उस पर जारी असलहों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


इसमें एक डीबीबीएल गन 12 बोर एवं 10 कारतूस, दूसरे लाइसेंस पर जारी एनपीबी राइफल एवं 10 कारतूस तथा तीसरे लाइसेंस पर जारी एक एनपीबी रिवाल्वर एवं 10 कारतूस शामिल थे। इस मौके पर एसएसआई देवेंद्र कुमार सिंह यादव, एसआई संदीप कुमार दुबे, एसआई भानु प्रताप मिश्रा एवं कांस्टेबल रत्नेश कुमार सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्तार के वसूली गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

मऊ। मुख्तार अंसारी के वसूली गैंग से संबंधी गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी 25-25 हजार के इनामी तीन बदमाशों को शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में इनामी बदमाशों की गिफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दीवानी कचहरी पुलिस चौकी प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी परदहा निवासी झनकू सिंह, समरबहादुर तथा सुल्तानपुर बनौरा गांव निवासी महेंद्र चौहान को मुंशीपुरा मनपरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया।



इन तीनों के विरुद्ध सरायलखंसी थाने में यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। एसपी ने बताया कि मुख्य गैंग लीडर सऊद अब्बासी के साथ सुरेश सिंह और धीरज राय समेत कुल 13 अभियुक्त शामिल हैं। इनमें से 11 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed