फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Three accused of gang rape of student arrested after 20 days

Varanasi News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी 20 दिन बाद गिरफ्तार, स्कूल जाते समय किया था घिनौना काम

Thu, 11 Jan 2024 08:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 11 Jan 2024 08:39 AM IST
सार

पीड़िता के अनुसार, वह बीते साल 20 दिसंबर को घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में उसे बाइक सवार विशाल, संदीप और तन्मय मिले। तीनों उसे स्कूल न ले जाकर अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किए।

विज्ञापन
Three accused of gang rape of student arrested after 20 days
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 10 की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपियों को 20 दिन बुधवार को रोहनिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान धनपालपुर गांव निवासी विशाल कुमार, संदीप भारती और तन्मय भारती के रूप में हुई है। तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, वह बीते साल 20 दिसंबर को घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में उसे बाइक सवार विशाल, संदीप और तन्मय मिले। तीनों उसे स्कूल न ले जाकर अज्ञात स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किए। उसके बाद तीनों ने धमकाया कि किसी से शिकायत करने पर अंजाम ठीक नहीं होगा। पीड़िता घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर परिजन उसे रोहनिया थाने ले जाकर तहरीर दिए। बुधवार को रोहनिया थाने की पुलिस को पता लगा कि तीनों आरोपी फरीदपुर स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर दरोगा विनीत कुमार के नेतृत्व में सिपाही पवन यादव और सुमंत कुमार की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed