फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three accused arrested with 14 sacks of stolen garlic in varanasi

Varanasi News: 14 बोरी चोरी के लहसुन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बदमाशों ने कहा- अच्छे भाव में बिक रहा

Sun, 25 Feb 2024 06:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 25 Feb 2024 06:27 PM IST
सार

वाराणसी के सब्जी मंडी में एक दुकान का ताला तोड़कर लहसुन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपियों के पास से 14 बोरी लहसुन के साथ ही वारदात में इस्तेमाल चारपहिया वाहन भी बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Three accused arrested with 14 sacks of stolen garlic in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

पहड़िया मंडी में ध्रुव कुमार मौर्या की दुकान से चोरी हुई लहसुन के साथ लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रमरेपुर के कल्लू पाल, सभाजीत यादव और विक्की राजभर के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 14 बोरी लहसुन के साथ ही वारदात में इस्तेमाल चारपहिया वाहन भी बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ध्रुव की दुकान से 20 फरवरी की रात 14 बोरी लहसुन चोरी हुआ था। 21 फरवरी को सूचना मिली तो सीसी कैमरों की फुटेज से दरोगा प्रदीप कुमार यादव व तेज बहादुर सिंह और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र मौर्या की टीम ने पड़ताल शुरू की। 
विज्ञापन

आरोपियों के वाहन को चिह्नित कर उन्हें शुक्रवार की रात मोड़कट्टा बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपियों ने बताया कि लहसुन इन दिनों बाजार में अच्छे भाव में बिक रहा है। इसलिए तीनों उसे चुरा कर बेचने की तैयारी में थे। जो पैसा मिलता उसे तीनों बांट लेते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed