फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three accused arrested theft Shrividya Math of Avimukteshwaranand entire incident caught on cctv camera

UP: अविमुक्तेश्वरानंद के श्रीविद्या मठ में चोरी के 3 आरोपी अरेस्ट, कैमरे में कैद थी घटना; 40 दिन बाद पर्दाफाश

Sat, 06 Jun 2026 05:44 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 05:44 AM IST
सार

Varanasi News: बीते 26 अप्रैल की रात चोरों ने भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के श्रीविद्या मठ में चोरी का मामला सामने आया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और चोरों की धरपकड़ शुरू कर दी। घटना के 40 दिन बाद तीन शातिर गिरफ्तार कर लिए गए।

विज्ञापन
Three accused arrested theft Shrividya Math of Avimukteshwaranand entire incident caught on cctv camera
भेलूपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित केदारघाट के श्रीविद्या मठ में हनुमान मंदिर से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए चांदी के आभूषण, अन्य सामान और नकदी बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात रत्नाकर पार्क के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साकेत नगर निवासी राजू खान, रानीपुर महमूरगंज निवासी ध्रुव कुमार वर्मा तथा दशमी सरायनंदन खोजवा निवासी संतोष वर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि अस्सी चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार मामले की जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए चांदी के आभूषण, मंदिर से संबंधित अन्य सामान तथा 1500 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस बरामद सामान का सत्यापन कराने के साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

गौरतलब है कि 26 अप्रैल की रात श्रीविद्या मठ परिसर स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। चोर मंदिर के भीतर से चांदी का हार और पीतल का पात्र लेकर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी होने पर मठ प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

मठ परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश में जुट गई थी। मामले में श्रीविद्या मठ के ब्रह्मचारी परमात्मानंद की तहरीर पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोरी की घटना के खुलासे के बाद मठ प्रशासन और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed