फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Threatened to kill Samajwadi party sp district head attacked camp office in varanasi

वाराणसी: सपा जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, कैंप कार्यालय पर हमला 

Sat, 30 Jan 2021 03:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 30 Jan 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill Samajwadi party sp district head attacked camp office in varanasi
एसपी कार्यालय पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान के कैंप कार्यालय पर किसी ने हमला कर दिया। आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने जान से मारने की नियति से हमला किया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भट्टी लोहता स्थित कैंप कार्यालय पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे तीन चारपहिया वाहनों से आए दर्जनभर असलहाधारियों ने सबसे पहले गालियां दीं। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए कैंप कार्यालय पर तोड़फोड़ की। इसके बाद वहां से कीमती सामान उठा ले गए। आरोप है कि हमलावरों ने आसपास के लोगों को भी धमकाया और घरों में अंदर रहने के लिए कहा था।
विज्ञापन


इस मामले के संबंध में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने लोहता थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी और जिलाध्यक्ष को सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने कहा कि संगठन के कार्यों, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों एवं आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर समस्त विधानसभाओं में सघन दौरा करना होता है। आगामी चुनाव में सक्रिय भागीदारी के कारण कुछ विपक्षीगण रंजिश रखते हैं। उन्होंने घटना की जांच करा कर जल्दी कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, पूर्व विधायक समद अंसारी, संजय यादव, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, आनन्द मौर्य, राजेश यादव नत्थू, पूजा यादव, नितिकेश सिंह, प्रदीप मौर्य समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed