फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Threat to bomb Babatpur airport, one in custody from Bhadohi

Varanasi: बाबतपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अधिकारियों के हाथ-पांव फूले, आरोपी हिरासत में

Sat, 09 Sep 2023 09:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 09 Sep 2023 09:51 AM IST
सार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसे लेकर सुरक्षा अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। हरकत में आई पुलिस ने भदोही निवासी एक युवक को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Threat to bomb Babatpur airport, one in custody from Bhadohi
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एयरपोर्ट प्रशासन की सूचना पर हरकत में आई फूलपुर थाने की पुलिस ने भदोही निवासी एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता लगा कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। युवक के परिजन भी उसकी अस्वस्थता से संबंधित मेडिकल रिपोर्ट लेकर फूलपुर थाने पहुंचे थे।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के एटीएम विभाग के नंबर पर फोन कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसे लेकर सुरक्षा अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। आनन-फानन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी के लिए चेताते हुए सूचना फूलपुर थाने की पुलिस को दी गई। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई थी, सर्विलांस की मदद से जांच शुरू हुई तो उसकी लोकेशन भदोही में मिली।
विज्ञापन


फूलपुर थाने की पुलिस की एक टीम गठित कर भदोही भेजी गई। इस संबंध में फूलपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तफ्तीश के क्रम में भदोही के ज्ञानपुर क्षेत्र के भगवानपुर से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली के दिन भी दी गई थी धमकी

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने की इस साल की यह दूसरी घटना है। इससे पहले होली के दिन केमिकल बम से एयरपोर्ट को उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिला था। जांच में पता चला था कि आरोपी बिहार का रहने वाला था। उसके खिलाफ बिहार की पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed