फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Those who had lost their support base left the BJP.

जिनका जनाधार घट गया था, वो ही भाजपा छोड़कर गए

Sat, 15 Jan 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Those who had lost their support base left the BJP.
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शिवपुर में एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने हालही पार्टी छोड़कर गए नेताओं पर निशाना साधा। कहा कि जो नेता हालही में भाजपा छोड़ कर गए हैं, उनका खुद का जनाधार घट गया था। पार्टी इसपर रणनीति बना चुकी थी। इसकी भनक लगने के कारण अवसरवादी नेताओं ने पार्टी से किनारा करने में भलाई समझी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा गरीबों के कल्याण के काम से बीजेपी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। विश्वास जताया कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के क्षेत्रों में भाजपा पहले से अधिक वोटों से जीत दर्ज करेगी। मोदी और योगी की डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। आगामी चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।वर्ग विशेष का नाम लेकर पार्टी छोड़ने को बहाना करार देते हुए कहा कि अगर ऐसा वे महसूस कर रहे थे तो उन्हें पहले ही पार्टी छोड़ देनी चाहिए थी। वर्ग विशेष की बात को औचित्यहीन बताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार अनुपस्थिति के कारण उनके प्रति नाराजगी भी थी। ऐसे लोगों के जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed