फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   This waterfall of Mirzapur is center of tourist attraction

मिर्जापुर का यह जलप्रपात है पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, सरकार दे ध्यान तो बने और बात

Wed, 05 Sep 2018 03:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 05 Sep 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
This waterfall of Mirzapur is center of tourist attraction
सिद्धनाथ दरी जलप्रपात

विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर स्थित सिद्धनाथ की दरी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र है। यहां जिले के अलावा पूर्वांचल के कई जनपदों से भी लोग पिकनिक मनाने आते हैं। लेकिन यहां सुरक्षा और साफ सफाई समेत बुनयिदी सुविधाओं का अभाव है।

आए दिन सैलानियों के साथ बदसलूकी की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। खतरे के चलते वर्तमान में जिला प्रशासन ने कई जल-प्रपातों में स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एकमात्र सिद्धनाथ की दरी ही है जहां स्नान करने पर प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन

     
राजगढ़ ब्लाक के जौगढ़ गांव में स्थित सिद्धनाथ की दरी जल-प्रपात एक किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। रविवार व अन्य छुट्टियों के दिनों में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने आते हैं। सैलानियों को लुभाने के लिए यहां अपेक्षित व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धनाथ की दरी जल-प्रपात से सटे स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आश्रम है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में सैलानी यहां प्रकृति के सौंदर्य का आनंद उठाने के बाद आश्रम में जाकर स्वामी जी का आशीर्वाद लेते हैं।

वर्तमान में जिला प्रशासन ने अहरौरा की लखनिया दरी, विंढम फाल आदि जल-प्रपातों में स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एकमात्र सिद्धनाथ की दरी ही है जहां स्नान करने पर कोई खतरा नहीं होने के कारण प्रतिबंध से मुक्त है।


ऐसे में इलाहाबाद, चंदौली, भदोही, वाराणसी, सोनभद्र से बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। यहां सफाई का अपेक्षित इंतजाम नहीं होने के कारण कूड़ा बिखरा रहता है। जिला पंचायत विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने के कारण सैलानियों को सुविधाएं नहीं मिल पाती है। सिद्धनाथ की दरी का धार्मिक महत्व भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed