फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   This time the graph of business increased in the city as compared to last year

शहर में पिछले साल की तुलना में इस बार बढ़ा कारोबार का ग्राफ

Mon, 21 Mar 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
This time the graph of business increased in the city as compared to last year
दो साल कोरोना की त्रासदी झेल चुके बनारस में इस बार की होली ने रंग जमा दिया। कोरोना का खौफ खत्म होने के बाद लोगों ने जमकर होली खेली। तरह-तरह के पकवान और नए परिधान की बिक्री से बाजार भी बमबम रहा। पिछले दो साल के मुकाबले इस साल लोगों ने खूब खरीदारी की। मिठाई, ठंडई और कपड़े की खरीदारी से व्यापारी भी झूम उठे।
विज्ञापन

शहर में पूर्वांचल और बिहार के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने खरीदारी की। रेडिमेड वस्त्रों के साथ ही बनारसी साड़ी और कुर्ता पायजामा की बिक्री पिछले साल की तुलना में इस साल बहुत अच्छी हुई। होली से एक हफ्ते तक शहर के छोटे और बड़े कपड़े की दुकानों पर ठीक-ठाक बिक्री हुई। काशी रेडिमेड गारमेंट एसोसिएशन के संरक्षक श्रीनारायण खेमका के अनुसार पिछले साल के मुकाबले कारोबार बेहतर हुआ। लोगों के पास खर्च करने की इस बार शक्ति थी और मनपसंद कपड़ों की खरीदारी हुई। होली पर परंपरागत कुर्ता पायजामा की बिक्री अधिक थी। शहर भर में मानकर चले तो लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कपड़ों का रहा। पिछले साल इतना कारोबार नहीं हुआ था।
विज्ञापन

आठ करोड़ की ठंडई पी गए बनारसी
शहर में बनने वाली ठंडई की बिक्री होली पर अधिक रही। इस बार हाल यह रहा कि दुकानों से ठंडई जल्द ही खत्म हो गई थी। शहर के अलावा आसपास जिलों के लोग भी बनारसी ठंडई के दीवाने हैं। ठंडई कारोबारी सीके मिश्रा और राजेश पाठक के अनुसार शहर भर में लगभग आठ करोड़ रुपये से अधिक की ठंडई की बिक्री हुई। बनारस में पूर्वांचल के अलावा बिहार के तक लोग ठंडई के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर गटक गए चार करोड़ की शराब
होली पर शराब के शौकीन जिले में लगभग चार करोड़ रुपये की दारू गटक गए। अंग्रेजी शराब, बियर और देसी शराब की बिक्री होली पर चार करोड़ की हुई। जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह के अनुसार अंग्रेजी शराब लगभग दो करोड़ रुपये, बियर डेढ़ करोड़ और 50 लाख की देसी दारू की बिक्री हुई।

मिठाई की बिक्री से दुकानदारों की मनी होली
बनारस में कोई भी त्योहार हो, मिठाई की मौजूदगी जरूर रहती है। होली पर छेना और अन्य मिठाइयों की बिक्री खूब हुई। शहर के बड़े दुकानों पर जहां समय से पहले मिठाइयां खत्म हो गई तो वहीं कई दुकानों पर आर्डर पर मिठाइयां तैयार की गई। मिठाई कारोबारी चंदन गुप्ता और अनूप यादव के अनुसार होली पर मिठाइयों की बिक्री पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed