फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   This time more rigorous than before in the up board examinations said Deputy CM in jaunpur

यूपी: इस बार बोर्ड परीक्षाओं में पहले से भी अधिक सख्ती, सरकार बना रही खाका- डिप्टी सीएम दिनेश चंद शर्मा

Sun, 13 Dec 2020 06:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Dec 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
This time more rigorous than before in the up board examinations said Deputy CM in jaunpur
उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला।

उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं में इस बार पहले से भी अधिक कड़ाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा के लिए सरकार संकल्पित है। इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। गत वर्षों में नकल विहीन परीक्षाएं हुई थीं। इस बार और भी कड़ाई से परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। इसकी तैयारी अभी से शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले में पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) के अतिथि गृह में माध्यमिक व उच्च शिक्षा अधिकारियों की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए कॉलेजों में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया गया है। ऑफलाइन कक्षाओं में पचास फीसदी से अधिक उपस्थिति भी हो रही है।
विज्ञापन



मार्च-अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं से पहले ही कोर्स पूरा करा लिया जाएगा। प्रदेश के 12 जिलों में डीआईओएस के खाली पदों पर नियुक्ति के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने शीघ्र नई तैनाती की बात कही। उन्होंने कहा कि नाम चयन कर सूची मुख्यमंत्री को भेज दी गई है। उनके अनुमोदन के बाद तैनाती कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

This time more rigorous than before in the up board examinations said Deputy CM in jaunpur
उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद शर्मा

पूविवि में पूर्व कुलपति के कार्यकाल में अधूरी परियोजनाओं के रूप में करीब 400 रुपये करोड़ की बर्बादी के सवाल पर उन्होंने जानकारी से इंकार किया। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में आने वाली कठिनाइयों की जानकारी लेकर जल्दी दूर कराने का भी भरोसा दिया। इसके पहले उप मुख्यमंत्री ने विवि के अतिथि गृह में उच्च शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी राजकरन नय्यर, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक ब्यास नारायण सिंह, प्रभारी डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री करंजाकला ब्लाक के जंगीपुर कला गांव में अपने जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र के पिता के त्रयोदशाह कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

किसानों से वार्ता के हर दरवाजे खुले
कृषि विधेयक के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के दरवाजे वार्ता के लिए खुले हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि किसानों की आमदनी दोगुनी हो। इसके लिए वह फिक्रमंद भी हैं।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान-गेहूं की खरीद के लिए अधिक से अधिक क्रय केंद्र खोले गए। गन्ने का बकाया भुगतान कराया और खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता कराई जा रही है। किसान बिल पर जो भी समस्या है, उसका वार्ता के जरिए समाधान के लिए सरकार तैयार है। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हमले के बाबत उन्होंने कहा कि अराजकता बहुत दिनों तक नहीं टिकती। जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed