{"_id":"658d3f2a4b64ad1c6405cf75","slug":"this-time-it-will-be-special-in-kashi-chandrayaan-and-tricolor-themed-boats-will-run-in-ganga-on-new-year-th-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में इस बार ये खास होगा: नए साल पर गंगा में चलेंगी चंद्रयान और तिरंगा थीम वाली नावें, अद्भुत होगा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में इस बार ये खास होगा: नए साल पर गंगा में चलेंगी चंद्रयान और तिरंगा थीम वाली नावें, अद्भुत होगा नजारा
Thu, 28 Dec 2023 02:56 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:56 PM IST
सार
नए साल पर काशी आने वाले पर्यटकों को देख ज्यादा नाव और बजड़े तैयार किए गए हैं। नाविकों ने मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं। वहीं, ज्यादा नावों के संचालन के कारण गंगा में जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
काशी में नावें
- फोटो : संवाद
विस्तार
नए साल पर गंगा में चलने वाली नावों का अलग स्वरूप देखने को मिलेगा। अब थीम के आधार पर नावों की सजावट होगी। नए साल पर काशी आने वाले पर्यटकों को देख ज्यादा नाव और बजड़े तैयार किए गए हैं। नाविकों ने मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं। वहीं, ज्यादा नावों के संचालन के कारण गंगा में जाम की स्थिति बन रही है। हालांकि 31 दिसंबर और एक जनवरी को गंगा में नावों का संचालन कितने बजे तक होगा, इसका फैसला बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में होगा।
विज्ञापन
नाविक प्रमोद मांझी ने बताया कि सजावट को लेकर नाविक खास तैयारी कर रहे हैं। 31 दिसंबर को ही नावें अलग स्वरूप में दिखेंगी। किसी पर चंद्रयान तो किसी पर फूलों की सजावट, कोई तिरंगा थीम में तो कोई बैलून से सजी दिखाई देगी। इसके अलावा नाव पर हरियाली भी दिखेगी। इनके अलावा लाइटों से सजावट भी की जाएगी। प्रमोद ने बताया कि नावों के संचालन को लेकर जिला प्रशासन या नगर निगम की ओर से कोई खास दिशानिर्देश अभी तक नहीं दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को नगर निगम और जल पुलिस ने नाविकों संग संयुक्त बैठक बुलाई है। दोनों विशेष दिवसों पर समय को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन