यूपी में 15 साल से नहीं हुआ ये जरुरी काम, अब करेगी योगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में सत्ता बदलाव का असर अब दिखने लगा है। योगी सरकार सूबे में एक ऐसा बेहद जरुरी काम कराने जा रही है जो पिछले 15 साल से नहीं हुआ है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को कहा कि प्रदेश का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
बिजली पानी से लेकर अन्य सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 2002 के बाद बीपीएल सूची नहीं बनी है। सरकार ने तय किया है कि 100 दिन के भीतर बीपीएल सूची तैयार की जाएगी।
नई सूची बनाने के काम एक मई से शुरू हो जाएगा। इस सूची के बन जाने पर गरीबों को काफी फायदा होगा। चुनाव के दौरान जो वादा किया था उसे पूरा कर रही है। किसानों का ऋण माफ करके यह साफ कर दिया है कि समाज के हर वर्ग को उसका हक दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह के आवास पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिजली आपूर्ति के लिए सरकार ने शेड्यूल बना दिया है। शहर में 24 घंटे, तहसील स्तर पर 20 घंटे और ग्रामीण स्तर पर 18 घंटे बिजली दी जाएगी।
एक लाख नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ पुराने ट्रांसफार्मरों को बदने की योजना बन गई है। ग्रामीण इलाके के फुंके ट्रांसफार्मर 48 घंटे ंमें और शहरी इलाके के 24 घंटे में बदले जाएंगे। विभाग के अधिकारी मौके पर ट्रांसफार्मर लेकर जाएंगे और उसे लगाएंगे।
प्रदेश की सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त करने को कहा गया है। विकलांगों का पेंशन तीन से बढ़ाकर पांच सौ कर दिया गया है। प्रदेश के सभी विधानसभाओं में शिविर लगाकर ट्राली वाली स्वचालित ट्राइसाइकल दी जाएगी। ताकि वह ट्राली में कुछ सामान रखकर उसे घर-घर जाकर बेंच सकें।