फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thirty eight lakh rupees missing from cash van in chandauli

चंदौली में कैश वैन से 38 लाख रुपये गायब, चालक व गार्ड के खिलाफ केस

Mon, 09 Apr 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thirty eight lakh rupees missing from cash van in chandauli
वैन की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली में बैंकों के एटीएम में रुपये डालने के लिए निकली सीएमएस कंपनी के वैन से मुगलसराय क्षेत्र में रहस्यमय स्थिति बक्सा सहित उसमें रखा 38 लाख रुपये गायब हो गए। इसकी जानकारी वैन सवार कर्मियों को शनिवार की शाम तीन बजे हुई।
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना वाराणसी स्थित कंपनी के मैनेजर को दी। सूचना के बाद सीएमएस कंपनी के मैनेजर की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने वैन के एक गार्ड, चालक सहित दो कस्टोडियन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन


रविवार को कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने वैन के गार्ड, चालक और दोनों कस्टोडियन से पूछताछ करने में जुटी रही। सीएमएस कंपनी बैंकों के एटीएम में रुपये भरने का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह वाराणसी के सिगरा स्थित सीएमएस के कार्यालय से विभिन्न बैंकों के एटीएम में रुपये भरने के लिए 63 लाख रुपये कस्टोडियन सत्येन्द्र सिंह, अभिषेक चौबे के सुपुर्द किए गए। रुपयों को एक बक्से में भरकर वैन में रखा गया।

इसके बाद चालक सुरेश कुमार पांडेय और गार्ड अग्रसेन के साथ रुपये भरने के लिए निकल पड़े। रामनगर व हाईवे स्थित स्थित एटीएम में रुपये भरने के बाद वैन ने मुगलसराय में दिन में लगभग साढ़े बारह बजे कालीमहाल स्थित एक एटीएम में रुपये भरे। इसके बाद वैन लेकर अलीनगर की ओर निकल गए। 

सीसी कैमरे में दो युवक बक्सा ले जाते दिखे 

Thirty eight lakh rupees missing from cash van in chandauli
demo pic
पुलिस ने बताया कि वैन सवार कर्मियों के अनुसार अलीनगर पहुंचकर उन्हें जानकारी हुई की वैन में 38 लाख रुपये से भरा बक्सा गायब हो गया है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कंपनी के मैनेजर रवि श्रीवास्तव को दी।

सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि शनिवार की देर शाम कंपनी की ओर से कोतवाली में घटना के बाबत सूचना दी गई। इस मामले में चार कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीएमएस की वैन से अबूझ हाल में रुपयों से भरा बक्सा गायब होने के मामले में पुलिस लोगों से पूछताछ के साथ साथ जगह-जगह दुकानों पर लगे सीसी कैमरों को भी देख रही है।

शनिवार को कैलाशपुर मोड़ के समीप एक पेट्रोल पंप के पास स्थित माडल शाप के कैमरे में दो युवक बड़ा बक्सा ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस फुटेज के आधार पर रुपये गायब करने वालों की तलाश करने में जुट गई है। संभावनाएं जताई जा रही है इस पूरे खेल को अंजाम देने में दस से बारह लोगों का हाथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed