फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thirteen days passed in waiting, could not get 11 crores

इंतजार में बीत गए तेरह दिन, नहीं मिला सका 11 करोड़

Tue, 14 Sep 2021 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Thirteen days passed in waiting, could not get 11 crores
कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर सरकार की ओर से भले ही जांच, इलाज से जुड़ी तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया जा रहा है, लेकिन आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में 13 दिन से ठप कोरोना की आरटीपीसीआर जांच अब तक शुरू नहीं हो पाई है। जांच के बाकी 11 करोड़ रुपये कब तक मिलेंगे, इस बारे में कोई निर्णय नहीं हो पाया है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में वाराणसी समेत आसपास के जिलों के सैंपल की जांच माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई। वहीं, शनिवार को छात्रों ने भी कुलपति से मिलकर जांच बंद होने की शिकायत कर जांच शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

एमआरयू लैब में जारी है जांच
आईएमएस बीएचयू में माइक्रोबायोलॉजी लैब में बजट न मिलने की वजह से जांच बंद है, लेकिन एमआरयू लैब में हर दिन जांच हो रही है। इसमें वाराणसी के साथ ही अन्य जिलों से सैंपल आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिले में हर दिन चार से पांच हजार सैंपल लिया जा रहा है, जिसमें दो हजार एंटीजन जबकि 3 हजार आरटीपीसीआर में एक हजार मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा बाकी बीएचयू एमआरयू लैब भेजा जा रहा है। बताया कि माइक्रोबायोलॉजी लैब के बारे में लैब प्रभारी के स्तर से ही बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

जिलों पर बढ़ा जांच का दबाव
माइक्रोबायोलॉजी लैब में वाराणसी के साथ ही गाजीपुर, चंदौली सहित अन्य जिलों से हर दिन पांच से छह हजार सैंपल आते थे। तेरह दिन से जांच ठप होने से जिलों पर सैंपल का दबाव बढ़ गया है। शासन की ओर से हर जिले में एक अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा शुरू की गई है, लेकिन जांच की क्षमता कम होने की वजह से सैंपल बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब आते थे। अब इन जिलों में दबाव कम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed