फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   third time in 60 days Varanasi Court receives bomb threat email warns police conducted an investigation

UP: 60 दिन में तीसरी बार वाराणसी कचहरी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा- 1.10 बजे 13 जगह करेंगे धमका

Thu, 02 Apr 2026 05:40 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 05:40 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने का ईमेल मिलते ही सुरक्षा महकमा अलर्ट मोड में आ गया। पुलिस की टुकड़ियां जगह-जगह परिसर में जांच-पड़ताल करने लगी। हर संदिग्ध चीज की जांच और लोगों से पूछताछ की जा रही थी।

विज्ञापन
third time in 60 days Varanasi Court receives bomb threat email warns police conducted an investigation
कचहरी परिसर में जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime: 60 दिनों के अंदर कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी तीसरी बार मिली। बुधवार को जिला जज को मेल कर बुधवार दोपहर 1़ 10 बजे कचहरी में 13 बम धमाके करने की बात लिखी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कचहरी में बम निरोधक दस्ते के साथ जांच अभियान चलाया। वहीं, प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय श्रीशचन्द्र दूबे ने कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में श्रीशचन्द्र दूबे ने बताया कि बुधवार को जिला जज के मेल पर दोपहर 1:10 बजे न्यायालय प्रशासन को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें अदालत परिसर में 13 बम धमाके होने की धमकी दी गई थी। ई-मेल में लोगों को तुरंत परिसर खाली करने की चेतावनी भी लिखी गई थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

बताया गया कि यह मेल Dravida Nadu Government-in-Exile के नाम से भेजा गया है और प्रेषक के रूप में सौरव बिस्वास का नाम दर्ज है। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में कैंट पुलिस बीडीएस टीम, डॉग स्क्वाड तथा पुलिस व न्यायालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने सघन जांच की। न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, जांच में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

इस दौरान अधिवक्ताओं और परिसर में मौजूद लोगों को सचेत किया गया कि यदि कहीं कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु, इलेक्ट्रॉनिक सामान या मोबाइल दिखाई दे तो तत्काल थाना कैंट पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की जांच शुरू कर दी गई है और ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed