फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Third accused of unnatural rape with doctor in custody

Varanasi News: डॉक्टर से अप्राकृतिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी हिरासत में

Wed, 07 Feb 2024 04:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Third accused of unnatural rape with doctor in custody
वाराणसी। बीएचयू के रुईया हॉस्टल में एक डॉक्टर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, लूट और रंगदारी मांगने के मामले में लंका थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात तीसरे आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कंदवा बाजार क्षेत्र निवासी एक डॉक्टर और बीएचयू के संस्कृति विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्र श्रीमन नारायण शुक्ला व सूरज दूबे की दोस्ती ग्रिंडर और फेसबुक मैसेंजर एप के माध्यम से हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो डॉक्टर को गत 11 जनवरी को फोन कर रुईया हॉस्टल में एक छात्र की तबीयत खराब होने का हवाला देकर बुलाया गया। हॉस्टल पहुंचे तो उन्हें एक कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया गया। कमरे में श्रीमन नारायण और सूरज दूबे ने अपने दोस्त गोविंद पासवान, सौरभ यादव व अवनीश मिश्रा के साथ उन्हें धमका कर निर्वस्त्र कर दिया। उसके बाद अप्राकृतिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये और सोने की चेन व अंगूठी छीन ली गई। ऑलनाइन 15 हजार रुपये लिए। एक रिश्तेदार से 25 हजार रुपये मंगवाए। जबरन पत्र लिखवाया गया कि उन्होंने रुईया हॉस्टल आकर एक छात्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो और चिट्ठी वायरल करने की धमकी देकर और पैसे मांगने लगे। लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने सोमवार को श्रीमन नारायण और सूरज को गिरफ्तार किया था। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल मुआयना के दौरान डॉक्टर को धमकाया
आरोपी श्रीमन नारायण शुक्ला और सूरज दूबे को अदालत में पेश करने से पहले भेलूपुर स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय अस्पताल में मेडिकल मुआयना के लिए ले जाया गया। इस दौरान दोनों डॉक्टर से ही उलझ गए। दोनों ने जेल से जमानत पर छूट कर आने के बाद डॉक्टर को भी देख लेने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed