फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Things change Tao Kent Ivvidhaan Sbraa

तो बदल जाते कैंट विधान सभा के हालात

Sun, 29 Jan 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 29 Jan 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
कैंट विधानसभा क्षेत्र शैक्षिक-धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन का संगम स्थल है। यहां फैशन और व्यापार की असीम संभावनाएं हैँ। सर्व विद्या की राजधानी बीएचयू यहीं की थाती है, तो वहीं कुछ दूर अस्सी की वो अड़ी, जहां देश-दुनिया के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चाएं कभी फिल्मों का हिस्सा बनती हैं, तो कभी उपन्यास और कहानियों का। पास में ही मौजूद भदैनी (तुलसी घाट) पर ही संत तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना की थी तो कुछ ही कदम आगे बढ़ने पर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर देने वाली रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली से गौरवशाली अतीत झलकता है। गंगा पार काशिराज के किले से लेकर त्रेता के भाव जगाने वाली विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला के एहसास भी इसी इलाके में संजोए जाते हैं।
विज्ञापन

 


 

जिले के सबसे अधिक मतदाताओं (लगभग चार लाख) वाले कैंट विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी सर्वाधिक हैं। कहीं मुहल्ले पेयजल संकट से जूझ रहे हैं तो कहीं लोगों की उम्मीद और नेताओं का आश्वासन जलभराव में डूबते-उतराते नजर आते हैं। पूरा क्षेत्र ध्वस्त सीवर व्यवस्था और टूटी-फूटी सड़कों का दंश झेलने को मजबूर है। यह स्थिति तब है, जब पिछले 26 साल से इस सीट पर एक ही पार्टी और परिवार का कब्जा रहा है। क्षेत्र में 90 हजार के लगभग मुस्लिम वोटर, ब्राह्मण 36 हजार, कायस्थ 35 हजार और बनिया 25 हजार के लगभग हैं।

विज्ञापन

 

 

रामनगर और बजरडीहा के लोग बड़ी मुश्किल से अपने विधायक का नाम-पता बता पाते हैं। क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य कई सालों से लटके हुए हैं। रामनगर किले के सामने चाय की चुस्की ले रहे रामचरण सिंह गंगा पर निर्माणाधीन पुल की ओर इशारा करते हुए बताते हैं कि अगर प्रयास होता तो लोग चंद्रमा की सैर कर आते पर 12 सालों में यह पुल तैयार नहीं हो सका। कोई लक्षण भी नजर नहीं आ रहा है। रामनगर के और लोग भी कहते हैं कि बीएचयू और लंका जाने के लिए अभी लगभग आठ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। पुल बनने पर यह दूरी दो किलोमीटर हो जाएगी। इसी प्रकार शहर में कैंट और महमूरगंज में निर्माणाधीन ओवरब्रिज भी बीरबल की खिचड़ी साबित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

वहीं सवा लाख मुस्लिम आबादी वाले बजरडीहा में विकास का नाम सुने भी अरसे बीत गए हैं। शकील अहमद ने बताया कि मुस्लिम बाहुल्य वाले इस क्षेत्र में न तो स्कूल, कॉलेज हैं और न ही अस्पताल। मदरसे शिक्षा की जरूरत पूरी कर रहे हैं। बताया कि सीवर और पानी को लेकर हर बार हाहाकार मचता है। डायरिया फैलना तो आम बात है। हमारी विधायक सालाना उर्स की तरह ही नजर आती हैं। दूसरी ओर सिगरा, महमूरगंज और लंका जैसे क्षेत्र खराब सड़कों के साथ-साथ अतिक्रमण और उससे उत्पन्न जाम की समस्या से कराहते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed