{"_id":"5f9ab22a015f6f7ad656b19a","slug":"thieves-took-away-goods-worth-four-lakh-from-a-mobile-shop-in-bulanala-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बुलानाला में मोबाइल की दुकान से चोर ले गए चार लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बुलानाला में मोबाइल की दुकान से चोर ले गए चार लाख का माल
Thu, 29 Oct 2020 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Oct 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बुलानाला स्थित सुनील कुमार गुप्ता के मोबाइल की दुकान से चोर करीब चार लाख रुपये मुल्य का 50 नए हैंडसेट समेट ले गए। गुरुवार की सुबह महमूरगंज निवासी सुनील कुमार गुप्ता जब दुकान पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि चोर बगल में स्थित राज कुमार गुप्ता के रेस्टोरेंट की दुकान के शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे। दोनों दुकानों के बीच स्थित प्लाई की दीवार काट कर चोर दुकान में रखे विभिन्न कंपनियों के करीब 50 नए मोबाइल उठा ले गए। चोरी गए मोबाइल की किमत करीब चार लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन