फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves ran away with jewelery worth six lakhs from a bullion shop in broad daylight in Chandauli.

Chandauli: दिनदहाड़े सराफा की दुकान से छह लाख के गहने लेकर भाग गए चोर, ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे

Wed, 21 Aug 2024 11:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धानापुर (चंदौली)
संवाद न्यूज एजेंसी, धानापुर (चंदौली) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 21 Aug 2024 11:04 PM IST
सार

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और सीसी कैमरे में जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि चार सोने का झुमका, तीन सोने की बाली, 20 सोने की नथुनी समेत लगभग 6 लाख रुपये का माल ले गए।

विज्ञापन
Thieves ran away with jewelery worth six lakhs from a bullion shop in broad daylight in Chandauli.
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के धानापुर कस्बा स्थित बाजार में बुधवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे दीपक पुत्र बोधन सेठ की दुकान में ग्राहक बनकर आए दो युवकों ने लगभग छह लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। दिनदहाड़े चोरी की इस बड़ी घटना से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


दो युवक बुधवार को बोधन सेठ के आभूषण के दुकान में आए और कहा कि घर की महिलाएं दूसरी दुकान पर कपड़े ले रही हैं आप चांदी की अंगूठी दिखाइए। जिसपर दुकानदार अंगूठी दिखाने लगा इसी दौरान एक युवक दुकान के केबिन में जबरन घुसने का प्रयास करने गया, जिसका दुकानदार ने विरोध किया। फिर कुछ समय के लिए वह बैठ कर आभूषण देखने लगे तभी वह युवक सोने के गहने से भरा डब्बा उठाकर चल दिया। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता तब तक वह रामलीला चबूतरे के पास खड़े अपने वाहन से फरार हो गए।

विज्ञापन

दुकानदार ने शोरगुल किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। दुकानदार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और सीसी कैमरे में जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि उक्त डब्बे में चार सोने का झुमका, तीन सोने की बाली, दो सोने की सिकड़ी, 15 सोने कि लोकेट, दस झाला, दस सोने की लवंग, 20 सोने की नथुनी थी जिसकी कीमत लगभग 6 लाख थी। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि सीसी फुटेज से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed