{"_id":"67a9f7efe60e2469d10adebc","slug":"thieves-rampage-target-closed-house-steal-jewellery-and-cash-worth-rs-8-lakh-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : चोरों का तांडव, बंद मकान को बनाया निशाना, 8 लाख रुपए नगदी समेत आभूषण को किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : चोरों का तांडव, बंद मकान को बनाया निशाना, 8 लाख रुपए नगदी समेत आभूषण को किया पार
Mon, 10 Feb 2025 06:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 10 Feb 2025 06:28 PM IST
सार
शिवपुर क्षेत्र के बंद मकान में चोरों का तांडव देखने को मिला। अधिवक्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे और आठ लाख रूपयों के साथ आभूषण पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
चोरी की बाद बिखरा सामान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुशहालनगर कॉलोनी शिवपुर निवासी संजय सिन्हा एडवोकेट के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता संजय सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ 7 फरवरी को वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां लखनऊ गया था।
विज्ञापन
9 फरवरी को शादी समारोह से होकर लखनऊ स्टेशन पर पूरे परिवार के साथ वाराणसी आने के लिए पहुंचा,तभी अधिवक्ता के पत्नी के मोबाइल पर थाना शिवपुर से सूचना आई कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है, ऐसा प्रतीत होता है, कि आपके घर में चोरी हुई है, ऐसी सूचना पुलिस को किसी स्थानीय व्यक्ति ने दी है।
विज्ञापन
आप वाराणसी आकर वास्तविकता का पता करके थाने आकर सूचित करें, अधिवक्ता संजय सिन्हा 9 फरवरी शाम 4:00 बजे के करीब अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके मेन दरवाजे का कुंडी टूटा है, और घर के अंदर का भी तीन कमरों का ताला तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
घर में रखे अलमारी के ताला तोड़कर चोरों ने 7 से 8 लाख रुपए नगदी समेत सोने का मंगलसूत्र, सोने की चैन, 5 अंगूठी सोने की, पांच कान के टॉप्स, व अन्य सोने की चांदी की समान को चोरों ने पार कर दिया, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है, मामले में शिवपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।