{"_id":"675ad93d43ce6fc306099508","slug":"thieves-rampage-in-sarnath-broke-the-lock-of-a-closed-house-and-stole-lakhs-of-rupees-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : सारनाथ में चोरों का तांडव, बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : सारनाथ में चोरों का तांडव, बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
Thu, 12 Dec 2024 06:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:08 PM IST
सार
सारनाथ के मवइया में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। ताला तोड़ा और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मकान की कुंडी तक को नहीं छोड़ा और उसे उखाड़ ले गए। घटना के पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
घर में चोरों का तांडव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आशापुर–मवइया स्थित एक बंद मकान से चोरों ने एसी, सिलिंडर सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। इस बाबत भुक्तभोगी ने गुरुवार को स्थानीय थाने पर तहरीर दे दी। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों के शिनाख्त में जुट गई। जानकारी के अनुसार आशापुर–मवइया में संजय वर्मा का मकान है। वह मकान का एक कमरा किराए पर गयासुद्दीन सिद्दकी को दिए हैं।
विज्ञापन
संजय वर्मा परिवार के साथ औरंगाबाद में रहते हैं। लंका पर उनकी बुटीक साड़ी की दुकान है। गयासुद्दीन सिद्दकी किसी काम से चंडीगढ़ गए थे। जब वह गुरुवार की सुबह आए तो देखा कि मकान के कमरों का ताला टूटा हुआ है। संजय की पत्नी नीलम वर्मा ने बताया कि आशापुर–मवइया स्थित मकान पर गोदाम है। यहां पर बुटीक साड़ी व महिलाओं का रेडीमेड कपड़ा रखा हुआ था।
विज्ञापन
मकान के कमरों का ताला तोड़कर लगभग दो लाख का बुटीक साड़ी व महिलाओं का रेडीमेड कपड़ा, एक एसी और गैस सिलिंडर सहित महंगे कुंडी आदि चोरी कर ले गए। नीलम वर्मा ने तहरीर दे दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस लगे कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुट गई।
विज्ञापन