फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves broke locks and reached locker of Baroda UP Bank varanasi ran away after sounding siren

Varanasi: ताले तोड़कर बड़ौदा यूपी बैंक के लॉकर तक पहुंचे चोर, बजा सायरन तो भागे, चोरों का नहीं लगा सुराग

Thu, 19 Jan 2023 12:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Jan 2023 12:22 PM IST
सार

वाराणसी के जाल्हूपुर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा में बीती रात चोरों ने धावा बोला। ताले तोड़कर वो कैश लॉकर तक पहुंच गए। इसी दौरान बैंक का सायरन बज गया और गश्त पर निकली पुलिस आई तो चोरों को भागना पड़ा। 

विज्ञापन
Thieves broke locks and reached locker of Baroda UP Bank varanasi ran away after sounding siren
बड़ौदा यूपी बैंक में चोरी की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जाल्हूपुर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। हालांकि बैंक का सायरन बज गया और गश्त पर निकली पुलिस आ गई तो चोरों को भागना पड़ा। पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर शाखा प्रबंधक बैंक पहुंचे। बैंक के अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए। चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया था लेकिन पुलिस की सक्रियता से विफल रहे। इधर, बैंक में चोरी की कोशिश की सूचना से क्षेत्रवासियों में तरह-तरह की चर्चा है।

विज्ञापन

पेड़ की डालियों के सहारे  परिसर में घुसे चोर

चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर में बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा है। बीती रात इमली के पेड़ की डालियों के सहारे चोर परिसर में घुसे। पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर बैंक में दाखिल हो गए। स्ट्रांग रूम के लॉकर का गेट तोड़ने के लिए चोरों ने किसी चीज से वार किया और उसी बीच बैंक का सायरन बजने लगा। उसी वक्त रात करीब दो बजे थानाध्यक्ष चौबेपुर राजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वो जाल्हूपुर बैंक के पास पहुंचे तो सायरन की आवाज आई। शंका होने के कारण बैंक के चैनल गेट के पास पहुंचे तो उसे सुरक्षित पाया। फिर उन्होंने चौकी प्रभारी जाल्हूपुर दिनेश मौर्य को बुलाया। रात में ही बैंक मैनेजर को बुलाया गया। चैनल गेट, दूसरी मंजिल का चैनल व दरवाजा सुरक्षित था। जब दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो दंग रह गए। पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे थे।  

हालांकि सायरन की आवाज सुनकर गश्त कर रही पुलिस आई तो चोर भाग निकले। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि कैश, कागजात और अन्य सामान पूरी तरह से सुरक्षित हैं। चौबेपुर पुलिस की सक्रियता से बैंक लूटने से बच गया। चौबेपुर पुलिस के मुताबिक, चोरी का असफल प्रयास करने वाले चोरों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed