{"_id":"5f6269278ebc3ebd7648b2e2","slug":"thief-city-news-vns5476831144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गश्त की व्यवस्था ध्वस्त, एक रात में 16 जगह चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की गश्त की व्यवस्था ध्वस्त, एक रात में 16 जगह चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया/राजातालाब/सारनाथ/दानगंज/सेवापुरी। जिले की पुलिस रात्रिकालीन गश्त को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। नतीजतन, मंगलवार की रात चोरों ने जिले में दो महिलाओं का मंगलसूत्र नोंचने के साथ ही 16 जगहों पर चोरी की। भुक्तभोगियों की सूचना पर बुधवार को इलाकाई थानों की पुलिस सिर्फ मौका मुआयना तक ही सीमित रही।
रोहनिया थाना अंतर्गत मिसिरपुर गांव में चोरों ने पांच घरों में धावा बोला। इस दौरान चोर दो महिलाओं का मंगलसूत्र नोंच ले गए। भुक्तभोगी अशोक गौड़ ने बताया कि गर्मी के कारण घर का दरवाजा खोल कर परिवार के सदस्य सो रहे थे। चोर घर में घुसे और उनकी पत्नी ज्योति का मंगलसूत्र नोंच ले गए। गांव के ही जितेंद्र राजभर की पत्नी ममता देवी भी अपने घर में सोई थी, चोर उनका भी मंगलसूत्र खींच ले गए। गांव की सावित्री देवी के घर से चोर पांच हजार रुपये चुरा लिए। सत्यनारायण पटेल के घर के बाहर खड़ी साइकिल भी चुरा ले गए। इसी तरह गांव के लक्ष्मण पटेल के घर जब चोरी का प्रयास किए तो घर के लोगों की नींद खुल गई और शोर मचाने पर सभी भाग निकले। गंगापुर क्षेत्र के बसंतपट्टी निवासी परमीत चौहान के घर के सामने से चोर ट्रैक्टर की बैटरी खोल ले गए। मोहनसराय क्षेत्र के मिल्कीचक में मुन्ना, राहुल और महेश के घर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी भी चोर खोल ले गए। राजातालाब क्षेत्र के शहंशाहपुर में नंदन के जनरल स्टोर का शटर चाड़कर चोर उसमें रखे 15,000 रुपये और 10 हजार का सामान चुरा ले गए। दुकान जक्खिनी से अदलपुरा मार्ग पर सेवापुरी के विधायक नीलरतन पटेल के मकान और काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के बगल में स्थित है। सारनाथ थाना अंतर्गत पहाड़िया क्षेत्र के अकथा चौराहा स्थित डुबकियां (चौबेपुर) निवासी अजीत जायसवाल के मकान का ताला तोड़कर चोर घर में रखे आलमारी से 70 हजार रुपये, हजारों रुपये मूल्य के जेवर और एक मोबाइल चुरा ले गए। चोलापुर थाना अंतर्गत देवरिया स्थित करीमन सिंह की पान की दुकान का ताला तोड़कर 200 रुपये और 2000 रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए। उधर, कपसेठी सब्जी मंडी में चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया। चोर अनिल कुमार, राजकुमार, साहब लाल, संतोष कुमार और रामलखन की दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये और आलू, प्याज व सूरन चुरा ले गए। इस बीच व्यापारियों ने एक चोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।