फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be route diversion in the district every Sunday and Monday throughout the month of Sawan.

Varanasi News: सावनभर हर रविवार और सोमवार को रहेगा जनपद में रूट डायवर्जन

Sat, 20 Jul 2024 05:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
There will be route diversion in the district every Sunday and Monday throughout the month of Sawan.
गाजीपुर। जिला प्रशासन ने सावन भर प्रत्येक रविवार और सोमवार को रूट डायवर्जन करने का निर्णय लिया है। यह डायवर्जन दोपहर 12 बजे से सोमवार की शाम 6 बजे तक होगा। सावन के मद्देनजर शुक्रवार की शाम एसपी डाॅ. ईरज राजा ने विभिन्न गंगा घाटों को निरीक्षण किया।
विज्ञापन


भूतहियाटाड़ (सैनिक चौराहा) से जाने वाले यात्री वाहन, रोडवेज, प्राइवेट, हल्के वाहन लंका तिराहे तक जा सकेंगे। लंका तिराहे पर बैरियर लगाया जाएगा। इसके आगे विशेश्वरगंज की तरफ किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

रौजा तिराहे से भारी भार वाहन/मध्यम या किसी प्रकार के वाहन शहर में नहीं जा सकेंगें। बैरियर लगाकर वाहन रोके जाने की व्यवस्था आलमपट्टी व रौजा से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना नोनहरा अटवां मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ा/रोका जाएगा, जो सोमवार को स्थिति सामान्य होने तक वहीं रुके रहेंगे। जबकि मुहम्मदाबाद की तरफ से आने वाले हल्के वाहन आलमपट्टी चौराहा, जमानिया बस स्टैंड तिराहा, खिदिरपुर गांव, पुराना आरटीओ ऑफिस तिराहा से बद्रीचंद्र पोखरा की ओर मोड़ दिए जाएंगे, जो कावंरिया मार्ग को छोड़कर फुल्लनपुरक्रॉसिंग से शहर की ओर जाएगी।
इस रूट से चलेंगी रोडवेज बसें
गाजीपुर। रोडवेज की गाड़ियां जो गाजीपुर डिपो से चलेंगी वे स्टेशन मार्ग होते हुए फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग से दाहिने जाकर बद्रीचंद्र पोखरा, मिरनपुर शक्का से होकर शहर से वाहर हाईवे पर चली जाएंगी। रोडवेज की बसें जो वाराणसी की तरफ से आएंगी वे महराजगंज से नहीं आएंगी, वे चौकियां ओवरब्रिज, मिरनपुर शक्का, बद्रीचंद्री चंद्र पोखरा, फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए गाजीपुर डिपो जाएंगी। लंका प्राइवेट बस स्टैंड की गाड़ियां लंका तिराहे से विशेश्वरंगज की तरफ नहीं जाएंगी बल्कि भूतहियाटाड से जाएंगी।

--------------------
सैदपुर में ऐसी होगी व्यवस्था
गाजीपुर। आजमगढ़, मऊ से चिरैयाकोट होते हुए वाराणसी जाने वाले वाहनों को जलालाबाद तिराहे से अमारी गेट, सिखड़ी चौराहा, हंशराजपुर मोड़ होत हुए शादियाबाद की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो शादियाबाद, सैदपुर, बिहारीगंज, डगरा से चंदवक जौनपुर के रास्ते वाराणसी को जाएंगे। यदि कोई वाहन किसी प्रकार से बिरनो से होते हुए गाजीपुर की तरफ आ जाता है तो उसे यादव मोड़ जंगीपुर पर बैरियर लगाकर नसीरपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो भुतहियाटॉड पर आ जाएगा। सैदपुर चंदवक जौनपुर से आने वाले भारी भार वाहनों को डहराकलां पर रोकेंगे तथा जो वाहन उसके बाद भी निकल कर आ जाएंगे तो उन्हें औडिहार तिराहे पर रोका जाएगा। चौकी प्रभारी सिधौना चौकी के सामने बैरियर लगाएंगे तथा किसी प्रकार के भारी भार वाहनों / मध्यम माल वाहनों को वाराणसी की तरफ नहीं जाने देंगे। मटेहुँ चौकी से जंगीपुर तक बायां लेन बंद रहेगा। औड़िहार तिराहे से रजवारी पुल तक बायां लेन बंद रहेगा। प्रभारी निरीक्षक सैदपुर बैरियर लगाकर वाहनों को रोकेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed