{"_id":"6a2a62543d6bc414730b40fd","slug":"there-will-be-no-vehicular-movement-on-rajghat-bridge-at-night-for-60-days-in-varanasi-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: 60 दिन तक रात में राजघाट पुल पर नहीं होगी वाहनों की आवाजाही, 14 जून से 13 अगस्त तक चलेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें: 60 दिन तक रात में राजघाट पुल पर नहीं होगी वाहनों की आवाजाही, 14 जून से 13 अगस्त तक चलेगा काम
Thu, 11 Jun 2026 12:53 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:53 PM IST
सार
Varanasi News: राजघाट पुल पर मरम्मत कार्य शुरू होने पर 60 दिन तक रात में वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहनों पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
राजघाट पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली और वाराणसी को जोड़ने वाले मालवीय ब्रिज (राजघाट पुल) पर मरम्मत कार्य के चलते रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक 60 दिनों तक किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं होगी। राजघाट पुल के दोनों छोर पर सीमेंटेड डिवाइडर रखकर रास्ता बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, पड़ाव और राजघाट के बीच पैदल यात्रियों को आवागमन की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
ब्लॉक व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए यातायात पुलिस, रेलवे और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की समन्वय बैठक शुक्रवार को होगी। अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंशुमान मिश्रा ने बताया कि 14 जून से 13 अगस्त तक चलने वाले मरम्मत कार्य के दौरान प्रतिदिन आठ घंटे का ब्लॉक रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी प्रकार के वाहन को पुल से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। रात के समय पड़ाव और राजघाट की ओर से आने वाले वाहन रामनगर-सामनेघाट पुल के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। वहीं, भारी वाहनों को टेंगरा मोड़ हाईवे से डाफी और मोहनसराय होकर भेजा जाएगा। बिहार की ओर से आने-जाने वाले वाहन हाईवे और रिंग रोड फेज-3 के पंचफेड़वा मार्ग का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन