{"_id":"6984da0f6ad1afec9b0bd44d","slug":"there-will-be-more-rice-and-less-wheat-varanasi-news-c-313-1-svns1007-146699-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चावल ज्यादा और गेहूं कम मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चावल ज्यादा और गेहूं कम मिलेगा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत फरवरी माह का मुफ्त राशन वितरण आठ से 26 फरवरी तक किया जाएगा। इस बार गेहूं और चावल के वितरण स्केल में परिवर्तन किया गया है। यानी अब लाभार्थियों को पहले की तुलना में चावल ज्यादा और गेहूं कम मिलेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के प्रस्ताव के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों की खाद्य आदतों को देखते हुए वितरण स्केल बदलने की अनुमति दी गई है। अब अंत्योदय कार्डधारकों को 10 किलो गेहूं व 25 किलो फोर्टीफाइड चावल मिलेगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं और प्रति यूनिट चार किलो फोर्टीफाइड चावल दिया जाएगा। बताया कि वितरण के दौरान ई-पाॅस मशीन से निकलने वाली पर्चियों पर गेहूं और फोर्टीफाइड चावल का मूल्य शून्य दिखेगा।