फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be admission for 5500 seats in 137 courses in BHU PG, NTA released data.

Varanasi News: बीएचयू पीजी में 137 कोर्स में 5500 सीटों पर होंगे दाखिले, एनटीए ने जारी किया डेटा

Sat, 18 Jan 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
There will be admission for 5500 seats in 137 courses in BHU PG, NTA released data.
कोर्स के नाम, टेस्ट पेपर कोड और प्रवेश के लिए योग्यता की डिटेल जारी
विज्ञापन

पिछले बार के मुकाबले ज्यादा डिटेल में जारी किए गए हैं कोर्स, 13-31 मार्च तक प्रवेश परीक्षाएं
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू में पोस्ट ग्रेजुएशन के 137 कोर्स के लिए 5500 सीटों पर एडमिशन होगा। इसमें चारों संबंध कॉलेजों के भी प्रवेश का डेटा शामिल है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भी 137 कोर्स के नाम, टेस्ट पेपर कोड और योग्यता की डिटेल जारी कर दी है। पीजी के लिए आवेदन शुरू होने के 15 दिन बाद सूची एनटीए की वेबसाइट पर दिखने लगी है। बीएचयू ने बुधवार को एनटीए के फॉर्मेट में पीजी कोर्स का विवरण भेजा था और बृहस्पतिवार को कोर्स का डिटेल लाइव हो गया। अब बीएचयू अगले सप्ताह तक पीजी बुलेटिन भी जारी कर देगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बीएचयू के पोस्ट ग्रेजुएशन के 137 कोर्स जारी किए हैं। पिछले साल सत्र 2024 की पीजी बुलेटिन में 122 पॉइंट में कोर्स समाहित थे। एडमिशन कमेटी के प्रमुख प्रो. भास्कर भट्टाचार्य का कहना है कि कोई भी नया कोर्स नहीं बना है। बल्कि पुराने बुलेटिन में जितने कोर्स दिए गए थे उनमें कई विषयों को क्लब कर दिया गया था। अब उन्हें अलग-अलग कर एनटीए को डिटेल भेजी गई है। जैसे एमबीए में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन फूड एंड न्यूट्रि्शंस, दूसरे विषय से ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थियों को फिलॉसफी और इंडियन फिलॉसफी एंड रिलीजन कोर्स में अलग-अलग प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्नातक में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य
इन सभी 137 कोर्स में प्रवेश के लिए योग्यता 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण रखी गई है। बीएचयू पीजी में प्रवेश के लिए एनटीए की वेबसाइट पर जाकर आवेदन हो रहा है। अब महज फॉर्म भरने के लिए 14 दिन का ही समय है। 1 फरवरी के बाद आवेदन नहीं किया जा सकता, लेकिन एनटीए की वेबसाइट पर बीएचयू के कोर्स का डिटेल मिलने से अभ्यर्थियों को सहूलियत होगी। अपने पसंद, नापसंद और योग्यता के अनुसार फॉर्म भरा जा सकता है। इससे उनका आवेदन रद्द नहीं होगा। जिन अभ्यर्थियों ने 17 जनवरी के पहले तक आवेदन कर दिया है वे दो फरवरी के बाद करेक्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 फरवरी रात 11:50 बजे तक होगा करेक्शन
करेक्शन की प्रक्रिया तीन फरवरी से शुरू होकर पांच फरवरी की रात 11 बजकर 50 मिनट तक चलेगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक फरवरी और फीस भुगतान की 2 फरवरी तय की गई है। एंट्रेंस एग्जाम सेंटरों की जानकारी मार्च के पहले सप्ताह में दी जाएगी। 13-31 मार्च तक एनटीए की प्रवेश परीक्षाएं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed