फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be a direct fight for the President, Vice President and General Secretary

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री के लिए होगी सीधी लड़ाई

Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
There will be a direct fight for the President, Vice President and General Secretary
तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के वार्षिक चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के दूसरे दिन 8 पदों के लिए 22 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष समेत तीन पदों पर सीधी लड़ाई होगी। नामांकन के अंतिम दिन 14 और पहले दिन 8 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए मनोज शुक्ला व रामभरत यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार श्रीवास्तव व संतोष सिंह, महामंत्री पद के लिए जयचंद कुमार व राजेश कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वही कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक), कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (5 वर्ष से कम ) सहायक सचिव प्रशासन, पुस्तकालय प्रशासन व ऑडिटर पद के लिए एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। वही प्रबंध समिति (10 वर्ष से अधिक) के 6 पदों के लिए 6 प्रत्याशी व प्रबंध समिति (5 वर्ष से कम), के 5 पदों के लिए 4 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव अधिकारी बच्चालाल यादव व मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि तीन पदों पर मतदान होगा अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। मतदान 20 दिसंबर व मतगणना 21 दिसंबर को होगा। वही नामांकन के दौरान अध्यक्ष जवाहर लाल वर्मा, सुधीर सिंह, श्रीप्रकाश मिश्रा, शिवपूजन सिंह, पनधारी यादव, शैलेन्द्र सिंह, हरिश्चंद्र पटेल, श्याम सिंह, राजेश पटेल, रविशंकर यादव समेत अनेक वकील उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed