फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be 12,000 degrees in the convocation Medhavion

दीक्षांत में 12000 मेधावियों को मिलेगी डिग्री

Mon, 15 Feb 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 15 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
There will be 12,000 degrees in the convocation Medhavion
काशी हिंदू विश्वविद्यालय शताब्दी वर्ष में होने वाले विशेष दीक्षांत
विज्ञापन
समारोह में लगभग 12 हजार छात्र-छात्राओं को उपाधियों से नवाजा जाएगा। इसमें तकरीबन 400 ऐसे मेधावी हैं जिन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि इस बार उपाधि वितरण में बीएचयू प्रशासन ने कुछ फेरबदल किया है।
विश्वविद्यालय के एंफीथिएटर ग्राउंड पर 22 फरवरी को होने वाले दीक्षांत के एक दिन बाद संकायों और विभागों में विद्यार्थियों को डिग्री बांटी जाएगी। दीक्षांत वाले दिन सिर्फ गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। अभी तक दीक्षांत से एक दिन पहले छात्र-छात्राओं को डिग्री दे दी जाती थी। माना जा रहा है कि इस बार दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसलिए सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से यह फेरबदल किया गया है।
बीएचयू के रजिस्ट्रार डॉ. केपी उपाध्याय का कहना है कि दीक्षांत के एक दिन बाद डिग्री दी जाएगी या फिर उसी दिन दीक्षांत समारोह खत्म होने के बाद संकायों में वितरण करा दिया जाएगा। सुविधानुसार डिग्री प्रदान कर दी जाएगी जिससे विद्यार्थियों को परेशानी न हो। इस दीक्षांत में करीब 12 हजार विद्यार्थियों को उपाधि दी जानी है। दीक्षांत समारोह में बीएचयू के अलावा महिला महाविद्यालय बीएचयू, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर और इससे संबद्ध कालेज आर्य महिला पीजी कॉलेज, डीएवी कॉलेज, वीकेएम कमच्छा, बसंता कालेज राजघाट के विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed