फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There was talk of marriage, after jail at the airport, jail reached

हुई थी शादी की बात, एयरपोर्ट पर मारपीट के बाद पहुंचा जेल

Wed, 10 Feb 2021 12:13 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 10 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
There was talk of marriage, after jail at the airport, jail reached
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शादी करने की बात पर मऊ के दोहरीघाट से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे युवक के साथ युवती ने जाने से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों में गालीगलौज और मारपीट हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को पुलिस फूलपुर थाने ले गई और युवती की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को एक युवक और युवती के बीच कहासुनी और हाथापाई होते देख चौकी के सिपाही दोनों को पकड़ कर फूलपुर थाने ले गए। युवती ने फूलपुर थाने में बताया कि उसका घर मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में है। वह मऊ में कमरा लेकर पढ़ाई करती है।
विज्ञापन


उसके कमरे से थोड़ी दूर पर गाजीपुर निवासी आदित्य कुमार भी कमरा लेकर रहता था। दोनों में जान-पहचान हुई तो आदित्य उससे शादी करने के लिए कहने लगा। इसके साथ ही वह यह भी कहता था कि वह शादीशुदा नहीं है। वह आदित्य के झांसे में आ गई। आदित्य उसे लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एयरपोर्ट पहुंचने पर उसे शंका हुई कि आदित्य उसे लेकर कहीं और जाने की फिराक में है। उसने एयरपोर्ट से कहीं और जाने का विरोध किया तो वह गालीगलौज और हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

वह शोर मचाने लगी तो एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस दोनों को थाने ले आई। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आदित्य कुमार को अदालत में पेश कर जेल में भेज दिया। वहीं युवती का कलमबंद बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed