फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There was no clue of those who kidnapped and killed the innocent

Varanasi News: मासूम को अगवा कर हत्या करने वालों का नहीं लगा सुराग

Fri, 18 Aug 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
There was no clue of those who kidnapped and killed the innocent
विज्ञापन

काशी रेलवे स्टेशन से पांच साल की बच्ची को अगवा कर उसकी हत्या करने के मामले में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस और क्राइम ब्रांच की तीन अलग-अलग टीमें काशी रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाके की खाक छानती रहीं। संदिग्ध प्रतीत होने वालों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। मगर, पुलिस के हाथ ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं लगा जिसके सहारे वारदात की गुत्थी सुलझाई जा सके।चंदौली के मुगलसराय का रहने वाला दोना-पत्ता बेचने वाला परिवार बीते 14 अगस्त की रात काशी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो-तीन पर सोया हुआ था। रात ढाई बजे परिवार के मुखिया की नींद खुली तो उसकी पांच साल की बेटी गायब थी। 15 अगस्त की सुबह प्लेटफॉर्म से लगभग सौ मीटर की दूरी पर झाड़ी में बच्ची का लहूलुहान शव मिला। उसकी आंतरिक चोटों के आधार पर उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास की आशंका जताई गई है। पुलिस टीमें तीन दिन में इलाके के 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं, लेकिन ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जिसके सहारे घटना के खुलासे में मदद मिल सके। इसके साथ ही पुलिस बच्ची के परिवार के करीबियों की भूमिका को भी संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। उधर, इस संबंध में आदमपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी है। प्रयास किया जा रहा है कि घटना का खुलासा जल्द हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article