फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There was a ruckus against the administration by accusing it of grabbing the land

जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर प्रशासन के खिलाफ भरी हुंकार

Sun, 12 Sep 2021 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus against the administration by accusing it of grabbing the land
पिंडरा। पिंडरा तहसील क्षेत्र के करखियांव गांव में किसानों ने जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी। किसान यूनियन लोकशक्ति द्वारा करखियांव में आयोजित सभा को संबोधित करते किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने करखियांव के किसानों को छलने का काम किया है। किसानों को बिना मुआवजा दिए जमीन को अधिग्रहीत कर लिया। कोर्ट के आदेश का भी अवहेलना की गई है।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि किसानों के मुआवजे के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री से बीते 8 सितंबर को मुलाकात की गई। आश्वासन मिलने के बाद भी कोई सहूलियत नहीं मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति (बिहार के प्रदेश अध्यक्ष) सोनेलाल सिंह व संचालन जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव बिहार वशिष्ठ ने दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव यूपी जालिम सिंह, प्रदेश महामंत्री अभिनव पटेल, वाराणसी प्रभारी परमानंद स्वामी, कृष्ण कुमार चौहान, सूर्यप्रकाश सिंह, मोहन राजभर, शांति देवी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed