फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There is no daily garbage collection in Nanhupur and Chandra Road areas.

Varanasi News: नान्हूपुर और चंद्रा रोड क्षेत्र में रोजाना नहीं हो रहा कूड़ा कलेक्शन

Wed, 12 Nov 2025 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
There is no daily garbage collection in Nanhupur and Chandra Road areas.
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को सारनाथ क्षेत्र के नान्हूपुर और चंद्रा रोड व पिसौर शिवपुर निरीक्षण किया। आशापुर चौराहा पर स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने चौराहा के आसपास की सफाई व्यवस्था व ऑटो स्टैंड की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य मानक के अनुरूप और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं ताकि नागरिकों को शीघ्र सुविधा प्राप्त हो सके। नान्हूपुर और चंद्रा रोड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से नहीं हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कूड़ा वाहन उनके क्षेत्र में नहीं पहुंचते। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित संस्था को तत्काल प्रभाव से कूड़ा संग्रहण कार्य प्रारंभ करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का अवलोकन किया और कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण की गति तेज करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed