फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There is a possibility of connection of Kanpur violence with Bhadohi, police is gathering information

Kanpur Violence : कानपुर हिंसा के तार भदोही से जुड़ने की आशंका, पुलिस जुटा रही है जानकारी

Fri, 10 Jun 2022 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ज्ञानपुर (भदोही)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्ञानपुर (भदोही) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Jun 2022 01:23 AM IST
सार

सूचना मिलते ही पुलिस एवं खुफिया तंत्र सतर्क हो गया है। गोपनीय तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उसकी यहां रिश्तेदारी बताई जा रही है, इसलिए वह यहां कब आया था, किससे मिला था, यहां किस-किससे उसके संपर्क थे, इसके बारे में भी पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन
There is a possibility of connection of Kanpur violence with Bhadohi, police is gathering information
कानपुर यतीमखाना हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते तीन जून को कानपुर में हुई हिंसा के मामले में मास्टर माइंड जफर हयात हाशमी का भदोही से कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसी सूचना मिलते ही पुलिस एवं खुफिया तंत्र सतर्क हो गया है। गोपनीय तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उसकी यहां रिश्तेदारी बताई जा रही है, इसलिए वह यहां कब आया था, किससे मिला था, यहां किस-किससे उसके संपर्क थे, इसके बारे में भी पता किया जा रहा है। हालांकि अभी तक की जांच में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्रों का कहना है कि एटीएस से मिले संकेत के बाद स्थानीय पुलिस व खुफिया तंत्र अलर्ट है।
विज्ञापन


हयात जफर हाशमी का भदोही के जलालपुर मोहल्ले से जुड़ाव बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पिछले कई दिनों से पुलिस व खुफिया तंत्र के लोग बताए गए गए पते पर जांच भी कर रहे हैं। खुफिया सूत्रों का कहना है कि एटीएस को शक है कि हयात जफर हाशमी का भदोही से कोई लिंक है। इसीलिए यहां की पुलिस अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपनीय तरीके से हर तथ्य पर काम कर रही पुलिस

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हयात जफर हाशमी का यहां से कनेक्शन होने के अभी कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इतना जरूर पता चला था कि उसकी रिश्तेदारी भदोही जिले में है। जैसा कि अभी तक की जांच में पता चला है कि वह कानपुर में ही रहता था। 

भदोही से उसका कम ही मतलब रहा। फिर भी छानबीन में टीम लगी हुई है। गोपनीय तरीके से हर तथ्य पर काम करते हुए जानकारी जुटाई जा रही है। जहां तक पता चला है कि वह पिछले आठ-नौ महीने में यहां आया नहीं है।  उसके पहले यहां किससे उसका संबंध रहा है, यहां से किसी तरह का कनेक्शन है अथवा नहीं, इसकी जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed