{"_id":"5ba8b3fb867a557f6917fb32","slug":"there-are-two-people-died-from-dengue-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद बनारस में अब बीमारियों की बाढ़, डेंगू से दो की मौत, कई लोग चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद बनारस में अब बीमारियों की बाढ़, डेंगू से दो की मौत, कई लोग चपेट में
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 24 Sep 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल का डेंगू वार्ड फुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद बनारस में अब बीमारियों की बाढ़ आ गई है। जिले के कई क्षेत्रों के लोग डायरिया, बुखार, डेंगू की चपेट में आने लगे हैं। डेंगू पर नियंत्रण के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे दावों की पोल खुलती जा रही है। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पतालों में जो विशेष वार्ड बनाया गया है, वह सभी फुल हो गए हैं।
चोलापुर क्षेत्र के बेला ग्राम पंचायत में डेंगू रोग फैलने की आशंका से हड़कंप मच गया है। रविवार को दो लोगों की इलाज के दौरान मौत होने से लोग भयभीत हो गए हैं। अब भी तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि कई लोग बुखार की चपेट में हैं। बावजूद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय नहीं है। गांव में जगह-जगह पर गंदगी होने से बीमारी फैलने की आशंका है।
बेला के पांच लोगों में डेंगू रोग होने की आशंका पर बीएचयू व दीनदयाल में भर्ती कराया गया था। नवनीत चौबे और सुशीला की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। आनंद कुमार चौबे का बीएचयू में और मीरा चौबे, काजू का इलाज दीनदयाल में में चल रहा है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर जब इलाज से आराम नहीं मिला तब जिला अस्पताल और बीएचयू में जांच कराने पर चिकित्सकों ने डेंगू के लक्षण बताए। चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर आरबी यादव ने बताया कि डेंगू से नहीं अन्य बीमारी से मौत हुई है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को गांव में गई थी। इससे पहले बीते हफ्ते धौरहरा गांव में भी डेंगू के कई मरीज पाए गए थे।