{"_id":"60c7bc7b8ebc3e53dc2f613d","slug":"there-are-only-pits-on-kabir-chaura-to-nati-imli-road-city-news-vns59486089","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर चौरा से नाटी इमली मार्ग पर में गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर चौरा से नाटी इमली मार्ग पर में गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन
कबीर चौरा से नाटी इमली की सड़क निर्माण के महज नौ माह में ही काफी खराब हो गई है। कुछ जगहों पर सड़क धंस गई है, इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। पांच लाख रुपए खर्च करके सड़क अक्टूबर 2020 में बनवाई गई थी। मरम्मत कार्य नहीं होने से सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इनसे गुजरने वाले लोगों को खराब सड़क के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मामले में नगर निगम को सूचना भी दी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बारिश में स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई है। कई मोटरसाइकिल सवार गड्ढे के कारण गिर चुके हैं। जहां-जहां ऊबड़-खाबड़ रास्ता राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। नगर निगम के मुख्य अभियंता सूरज पाल सिंह ने बताया कि पैच वर्क का काम कराया जा रहा है। जबकि मरम्मत का काम बारिश के बाद होगा।
सड़क को कई बार बनाया गया है। लेकिन बार-बार खराब हो जाती है। इस मार्ग पर आम जनता का आना-जाना लगा रहता है। राहगीरों को काफी दिक्कत होती है।- शुभम राठौर
सड़कों को बनाने में काफी लापरवाही बरती जाती है। अगर बेहतर ढंग से सड़क बनाई जाएं तो सालों साल चले। बारिश में सड़क खराब हो जाती है। हरिओम दुबे